ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कोरोना के बीच राहत की खबर, 130 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन बिहार पहुंची

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस महामारी को लेकर ऑक्सीजन की कमी से लोग जुझ रहे हैं। लेकिन कोरोना आपदा के ब

कोरोना के बीच राहत की खबर, 130 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन बिहार पहुंची
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस महामारी को लेकर ऑक्सीजन की कमी से लोग जुझ रहे हैं। लेकिन कोरोना आपदा के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। जिससे ऑक्सीजन की कमी से जुझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। दरअसल बिहार को 130 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। यही नहीं केंद्र सरकार ने बिहार के लिए 194 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति रोजाना करने का निर्णय लिया है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बातचीत के बाद केंद्र सरकार ने बिहार को 4 टैंकर भी देने का निर्णय लिया है। ऐसे में अब ऑक्सीजन की आपूर्ति आसानी से की जा सकेगी।


गौरतलब है कि बिहार मे फिलहाल 10 टैंकर हैं  जिनके जरीये ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि बिहार में शुक्रवार को पांच टैंकर से 60 मीट्रिक टन और शनिवार को सात टैंकर से 70 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। मनोज कुमार ने यह भी बताया कि राज्य में शुक्रवार तक 67 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की प्रतिदिन खपत की जरूरत थी। राज्य के अपने 14 प्लांटों से कमी की भरपाई की जा रही है। बिहार को 130 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है।