ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

कोरोना के बीच डेंगू का डंक, पटना में दर्जनों केस आये सामने

PATNA : कोरोना महामारी के बीच राजधानी पटना में अब डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। बदलते मौसम के कारण डेंगू के मामलों में इजाफा हुआ है। पिछले एक सप्ताह के अंदर डेंगू के दर्जनों के

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच राजधानी पटना में अब डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। बदलते मौसम के कारण डेंगू के मामलों में इजाफा हुआ है। पिछले एक सप्ताह के अंदर डेंगू के दर्जनों के सामने आ चुके हैं। पटना के कई इलाकों में डेंगू ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। 


पटना के जिन इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं उनमें दानापुर, जगदेव पथ, फुलवारीशरीफ और कंकड़बाग का इलाका शामिल है। कोरोना काल में डेंगू पटनावासियों के लिए एक बड़ी मुसीबत बनने लगा है। डेंगू में बुखार आने की वजह से लोग दहशत में हैं। डेंगू के मरीजों का इलाज फिलहाल सरकारी अस्पतालों में संभव नहीं हो पा रहा है लिहाजा वह निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। 


डेंगू के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है लेकिन पीएमसीएच में अब तक डेंगू वार्ड की शुरूआत नहीं हो पाई है। जनरल वार्ड में ही डेंगू के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पीएमसीएच में ओपीडी की सुविधा चालू है लेकिन माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू की टेस्टिंग को लेकर मरीजों को पापड़ बेलना पड़ रहा है। यहां कोरोना के कारण डेंगू के मरीजों का टेस्ट नहीं हो पा रहा है। डेंगू से बचाव के लिए कई तरह की सावधानी बरतने की आवश्यकता है। डॉक्टरों की मानें तो घर में कहीं भी साफ पानी को जमा नहीं होने देना, शरीर को पूरा ढक कर रखना, सोने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। डेंगू के दौरान भी शरीर में दर्द और तेज बुखार के लक्षण पाए जाते हैं। साथ ही साथ शरीर में लाल चकते का निशान, उल्टी होना और सांस लेने में तकलीफ भी शामिल है।

टैग्स