ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

कोरोना काल में पटना एयरपोर्ट का नया रिकॉर्ड, यात्रियों की तादाद के मामले में तीसरे नंबर पर रहा

PATNA : कोरोना संकट के इस काल में पटना एयरपोर्ट ने नया रिकॉर्ड बनाया है. एक दिन में यात्रियों की आने-जाने की संख्या में रविवार को पटना एयरपोर्ट देशभर में तीसरे नंबर पर रहा.रविवार को पट

कोरोना काल में पटना एयरपोर्ट का नया रिकॉर्ड, यात्रियों की तादाद के मामले में तीसरे नंबर पर रहा
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के इस काल में पटना एयरपोर्ट ने नया रिकॉर्ड बनाया है.  एक दिन में यात्रियों की आने-जाने की संख्या में रविवार को पटना एयरपोर्ट देशभर में तीसरे नंबर पर रहा.

रविवार को पटना एयरपोर्ट पर 10 हजार से अधिक यात्रियों का आना-जाना रहा.  वहीं साढ़े 12 हजार यात्रियों की आवाजाही की संख्या के साथ चेन्नई दूसरे नंबर पर. एयरपोर्ट निदेशक बेएचसी नेगी ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट देशभर में पहले नंबर पर रहा, जहां रविवार को 27 हजार पांच सौ यात्रियों की आवाजाही रही. 

पटना एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए उड़ानों की संख्या में इस हफ्ते बढ़ोतरी हो सकती है. एक दो नए शहरों से कनेक्टिविटी को भी विस्तार किया जा सकता है. अगले 3 दिनों में इसे लेकर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा. पटना एयरपोर्ट में जगह बढ़ने की वजह से यात्रियों की परेशानी भी कम हुई है. विमानों की संख्या बढ़ने के बाद भी यात्रियों को पहले जैसी समस्या उत्पन्न नहीं होगी.