ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कोरोना काल में बहाल लैब टेक्नीशियन और डाटा ऑपरेटर हटाया गया, सेवा विस्तार नहीं किये जाने का निर्णय

PATNA: कोरोना काल में कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए ECRP-2 के अंतर्गत लैब टेक्नीशियन और डाटा ऑपरेटर को बहाल किया गया था जिसे हटा दिया गया है। राज्य

कोरोना काल में बहाल लैब टेक्नीशियन और डाटा ऑपरेटर हटाया गया, सेवा विस्तार नहीं किये जाने का निर्णय
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कोरोना काल में कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए ECRP-2 के अंतर्गत लैब टेक्नीशियन और डाटा ऑपरेटर को बहाल किया गया था जिसे हटा दिया गया है। 


राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिला पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य समिति और चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के सभी अधीक्षक को इनकी सेवा अवधि विस्तार के संबंध में बताया है कि राज्य में कोरोना वायरस (COVID-19) के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सभी जिले / मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों द्वारा आवश्यकतानुसार रखे गये लैब तकनीशियन (RTPCR Lab सहित) की सेवा दिनांक 31 दिसम्बर, 2023 तक के लिए विस्तारित की गयी थी। 


उक्त लैब तकनीशियनों की सेवा विस्तारित किये जाने हेतु भारत सरकार से निर्णय अबतक अप्राप्त है। इस स्थिति में सभी जिले तथा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों द्वारा ECRP-2 अन्तर्गत रखे गये लैब तकनीशियनों (RTPCR Lab सहित) की सेवा विस्तारित नहीं किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में भारत सरकार से निर्णय प्राप्त होने के उपरांत आपसभी को सूचित कर दिया जायेगा। फिलहाल ECRP-2 अन्तर्गत रखे गये लैब तकनीशियनों (RTPCR Lab सहित) से सेवा को अगले आदेश तक बन्द रखा जाए।


टैग्स