ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना का कहर: उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह का निधन, कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

PATNA: देश भर में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। बिहार में भी कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। वही इस महामारी से

कोरोना का कहर: उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह का निधन, कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: देश भर में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। बिहार में भी कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। वही इस महामारी से लोगों की जाने भी जा रही है। इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। जहां उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह की कोरोना से मौत हो गयी है। 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होन के बाद उन्हें मेडि वर्ल्ड पार्क हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां बीती रात 1 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 



उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार इंडियन पोस्ट एंड टेलीग्राफ सेवा के पदाधिकारी थे। प्रतिनियुक्ति पर उद्योग विभाग में उनकी तैनाती हुई थी। पंकज कुमार निधन पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से शोक व्यक्त किया है। मंत्री शाहनवाज हुसैन ने ट्विटर पर जारी अपने शोक संदेश में कहा कि "हमारे उद्योग विभाग के बेहद अनुभवी और काबिल वरिष्ठ ऑफिसर, उद्योग निदेशक श्री पंकज कुमार सिंह जी के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध और व्यथित हूं। उद्योग विभाग के कार्यों के प्रति उनकी संजीदगी और समर्पण ने बेहद कम समय में उन्हें मेरे बेहद करीब ला दिया था।


कोरोना का कहर: उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह का निधन, कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती