ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

कोरोना का कहर; पटना AIIMS में 4 कोरोना संक्रमितों की मौत, प्रदेश में 2120 नए केस मिले

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस की रफ़्तार में कमी जरुर आयी है लेकिन कोरोना से लोगों की मौत हो रही है. 26 जनवरी को पटना AIIMS के कोरोना वार्ड में 4 संक्रमितों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार इसमें

कोरोना का कहर; पटना AIIMS में 4 कोरोना संक्रमितों की मौत, प्रदेश में 2120 नए केस मिले
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस की रफ़्तार में कमी जरुर आयी है लेकिन कोरोना से लोगों की मौत हो रही है. 26 जनवरी को पटना AIIMS के कोरोना वार्ड में 4 संक्रमितों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार इसमें एक 30 साल का युवक भी शामिल है. गया जिले का रहने वाला 30 साल का शैलेष कुमार कोरोना पॉजिटिव था और 25 जनवरी को एम्स में भर्ती हुआ था. जिसकी इलाज के दौरान 24 घंटे में ही उसकी मौत हो गई है.


मिली जानकारी के अनुसार पटना एम्स में पटना के हनुमान नगर के रहने वाले 66 साल के देव चंद्र चौधरी और पटना सिटी की रहने वाली 75 साल की राम दुलारी की भी कोरोना से मौत हुई है. साथ ही सीतामढ़ी के रहने वाले 78 साल के कोरोना पॉजिटिव प्रदुमन सिंह ने भी एम्स में ही दम तोड़ दिया.


बता दें बिहार में 24 घंटे में 2120 नए मामले आए हैं. अब एक्टिव मामलों की संख्या 12596 हो गई है. 24 घंटे में बिहार में 145290 लोगों की जांच में 2120 नए मामले सामने आए है. जबकि पटना में 4999 लोगों की कोरोना जांच की गयी जिसमें 336 नए केसेज पटना में सामने आए हैं,