ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कोरोना आपदा में गरीबों की सेवा में जुटे JDU नेता, जरूरतमंदों को खिला रहे खाना

PATNA : देश संकटकाल के दौर से गुजर रहा है। बिहार में भी कोराना का संकट अपने पांव पसारते जा रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा फजीहत उन गरीबों की है जो रोज कमाते-खाते हैं। ऐसे लोगों क

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : देश संकटकाल के दौर से गुजर रहा है। बिहार में भी कोराना का संकट अपने पांव पसारते जा रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा फजीहत उन गरीबों की है जो रोज कमाते-खाते हैं। ऐसे लोगों की रोजी-रोटी पर भी आफत आ गयी है। सरकार हालांकि ऐसे गरीबों के अकाउंट में पैसे तो डाल रही है पर सबसे बड़ी मदद है कि मौके पर इन भूखों को खाना खिलाया जाए। जेडीयू नेता इस धर्म को इस संकट की घड़ी में निभा रहे हैं।


सीएम नीतीश कुमार ने भी सक्षम लोगों से गरीबों के मदद की अपील की है। सीएम की अपील पर कई जेडीयू नेता लॉकडाउन दौरान रोज गरीबों का खाना परोस रहे हैं। घर-घर जाकर गरीबों को उनके जरूरत का सामान पहुंचा रहे हैं। जेडीयू राज्य कार्यकारिणी के सदस्य छोटू सिंह पिछले 14 दिनों से लगातार गरीबों की सेवा में जुटे हैं। वे जहां से भी जरूरतमंदों के मदद मांगने की आवाज सुन रहे हैं वहां पहुंच रहे हैं। विधायक फ्लैट निवासी दिव्यांग राजकुमार ठाकुर ने आज छोटू सिंह के आवास पर पहुंच कर मदद मांगी तो उन्होनें बढ़-चढ़ कर मदद की।


समाजसेवी के तौर पर अपनी पहचान बना चुके जेडीयू नेता छोटू सिंह ने  कहा कि लॉकडाउन जारी रहने के कारण निर्धन मजदूर परिवारों के लिए भोजन के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शहर के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में जाकर भोजन वितरण कर लॉकडाउन का दंश झेल रहे गरीबों, असहायों व जरूरतमंदों की सेवा करना हमारा पहला कर्तव्य है।


छोटू सिंह ने बताया कि  सरकार के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए बीच-बीच में लोगों को सोशल डिस्टेंस के लिए जागरूक भी किया जा रहा है ताकि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को हराया जा सके। यह सेवा कार्य लगातार तब तक जारी रहेगा जब तक देशव्यापी लॉकडाउन से आम जनता को निजात न मिल सके।



टैग्स