ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

कांग्रेस MLC उम्मीदवार समीर कुमार सिंह ने किया नॉमिनेशन, आखिरी वक्त में तय हुआ नाम

PATNA : कांग्रेस के एमएलसी के इकलौते उम्मीदवार डॉ. समीर कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। आखिरी वक्त में पहले से तय उम्मीदवार तारिक अनवर की जगह डॉ समीर कुमार स

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : कांग्रेस के एमएलसी के इकलौते उम्मीदवार डॉ. समीर कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। आखिरी वक्त में पहले से तय उम्मीदवार तारिक अनवर की जगह डॉ समीर कुमार सिंह को कांग्रेस कोटे से उम्मीदवार बनाया गया था। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा समेत तमाम कांग्रेस लीडर मौजूद थे। 


दरअसल ऐन वक्त पर तारिक अनवर को तकनीकी परेशानी की वजह से नामांकन के पहले ही रोक दिया गया। कांग्रेस आलाकमान ने आनन-फानन में तारिक अनवर की जगह समीर सिंह को उम्मीदवार बनाया। तारिक अनवर का नाम और पता दिल्ली का होने के कारण उनका नामांकन नहीं कराया गया।तारिक अनवर का नाम बिहार की बजाय दिल्ली के वोटर लिस्ट में है, जो विधान परिषद के लिए उम्मीदवारी के मुताबिक उचित नहीं है। 



नामांकन के आखिरी दिन आज सभी नौ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भर दिया है। बता दें कि विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इसमें से एक सीट कांग्रेस के कोटे की है। इस सीट के लिए अब पार्टी की तरफ से समीर सिंह उम्मीदवार हैं। वहीं बीजेपी ने संजय मयूख और सम्राट चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं राजद की तरफ से मोहम्मद फारुख, सुनील कुमार सिंह और प्रोफेसर रामबली सिंह विधान परिषद प्रत्याशी हैं। सत्ताधारी जदयू के खाते में 3 सीट गई है। जदयू ने प्रोफेसर गुलाम गौस, कुमुद वर्मा और भीष्म साहनी को  अपना उम्मीदवार बनाया है।

टैग्स