ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

Congress expulsion: कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: पार्टी के 7 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित

कांग्रेस ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में अपने सात वरिष्ठ नेताओं को छह वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। अनुशासन समिति ने कहा कि इन नेताओं के स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए गए और उनके बयानों से पार्टी की प्रतिष्ठा को

बिहार
एक्शन में कांग्रेस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कांग्रेस ने अपने 7 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के चलते इन सातों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के इस एक्शन से पार्टी नेताओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। किन 7 नेताओं पर यह कार्रवाई की गयी है, नीचे देखिये लिस्ट..


कांग्रेस पार्टी के मूल सिद्धांतों, अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के प्रति शिथिल रवैया अपनाने तथा पार्टी-प्लेटफ़ॉर्म के बाहर लगातार अवांछित व भ्रामक बयान जारी करने के आरोप में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने सात नेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। 


अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित नेताओं से प्राप्त स्पष्टीकरण समिति को संतोषजनक नहीं लगा। उनके कार्य पार्टी अनुशासन उल्लंघन के पाँच मानकों में से तीन के अंतर्गत स्पष्ट रूप से आते हैं। 


समिति ने उल्लेख किया कि नेताओं ने कांग्रेस के कार्यक्रमों और निर्णयों के विरुद्ध लगातार पार्टी मंचों से बाहर बयान दिए। सक्षम अधिकारियों के निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना की। प्रिंट और सोशल मीडिया में टिकट खरीद–फरोख्त जैसे निराधार और भ्रामक आरोप लगाकर पार्टी की प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुँचाई।


1. आदित्य पासवान — पूर्व उपाध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल

2. शकीलुर रहमान — पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस

3. राज कुमार शर्मा — पूर्व अध्यक्ष, किसान कांग्रेस

4. राज कुमार राजन — पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस

5. कुंदन गुप्ता — पूर्व अध्यक्ष, अति पिछड़ा विभाग

6. श्रीमती कंचना कुमारी — अध्यक्ष, बांका जिला कांग्रेस कमिटी

7. रवि गोल्डेन — नालंदा जिला

संबंधित खबरें