ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

'कंडोम बयान' देने पर IAS हरजोत की मुश्किलें बढ़ी, NCW ने सात दिन में मांगा जवाब

PATNA : बिहार की आईएएस हरजोत कौर भामरा को छात्रा के सवाल पर बेतुका कमेंट करना भारी पड़ गया है। मंगलवार को जब एक छात्रा ने मुफ्त सेनिटरी नैपकिन पर सवाल पूछा तो हरजोत कौर ने कह दिया क

'कंडोम बयान' देने पर IAS हरजोत की मुश्किलें बढ़ी, NCW ने सात दिन में मांगा जवाब
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की आईएएस हरजोत कौर भामरा को छात्रा के सवाल पर बेतुका कमेंट करना भारी पड़ गया है। मंगलवार को जब एक छात्रा ने मुफ्त सेनिटरी नैपकिन पर सवाल पूछा तो हरजोत कौर ने कह दिया कंडोम भी चाहिए क्या? इस बयान पर जमकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद अब हरजोत कौर भामरा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।





इस मामले में अब हरजोत कौर भामरा से जवाब मांगा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। छात्रों के सामने उन्होंने जो टिपण्णी की है उसपर अब लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने हरजोत कौर भामरा को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया है।





मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब मंगलवार को आईएएस हरजोत कौर भामरा एक कार्यक्रम में पहुंची थी। यहां एक स्कूली छात्रा ने कहा कि क्या सरकार 20-30 रुपये का सेनेटरी पैड नहीं दे सकती? इसपर महिला आईएएस अधिकारी ने कहा कि 20-30 रुपये का सेनेटरी पैड दे सकते हैं। कल को जींस-पैंट दे सकते हैं, परसों जूते क्यों नहीं दे सकते हैं? जब परिवार नियोजन की बात आएगी तो लोग कहेंगे हमें कंडोम भी दे दीजिये। वो भी दे सकते हैं। 




टैग्स