ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

MOST SEARCHED PERSON: 2024 में Google पर खूब सर्च किए गए CM नीतीश, जानिए टॉप 10 इंडियन सर्च में कितने नंबर रहे बिहार के मुख्यमंत्री

PATNA : साल 2024 खत्म हो आने को चला है। दिसंबर महीने आधे से अधिक दिन बीत गए हैं। ऐसे में आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि इस साल कौन से ऐसे राजनेता रहे और गूगल सर्च में ट्रेंड पर रह

MOST SEARCHED PERSON: 2024 में Google पर खूब सर्च किए गए CM नीतीश, जानिए टॉप 10 इंडियन सर्च में कितने नंबर रहे बिहार के मुख्यमंत्री
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : साल 2024 खत्म हो आने को चला है। दिसंबर महीने आधे से अधिक दिन बीत गए हैं। ऐसे में आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि इस साल कौन से ऐसे राजनेता रहे और गूगल सर्च में ट्रेंड पर रहे और इनके नाम की चर्चा सबसे अधिक है। इसमें सबसे पहला नाम विनेश फोगाट के बाद नीतीश कुमार दूसरे ऐसे शख्स हैं। जिन्हें गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया गया। 


वहीं लिस्ट में बिहार के एक और राजनीतिक हस्ती का नाम शामिल है। जो मोदी कैबिनेट में शामिल हैं और खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताते हैं। दरअसल , इस साल नीतीश कुमार के चर्चा में रहने की वजह उनकी पार्टी जेडीयू ने लोकसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया। इस दफे जेडीयू के 12 सांसद चुनाव जीत कर आए और उसके समर्थन से केंद्र की सरकार चल रही है। राजनीतिक रूप से मजबूत होने के चलते नीतीश कुमार की लोकप्रियता बढ़ी और गूगल सर्च पर वो दूसरे स्थान पर आ गए। नीतीश कुमार ने सर्च किए जाने के मामले में तमाम नेताओं को पीछे छोड़ दिया। 


जबकि, चिराग पासवान की पार्टी के पांच में पांच सांसद ने चुनाव में जीत हासिल की थी। जिसके बदौलत राष्ट्रीय राजनीति में चिराग पासवान मजबूत होकर उभरे। लिहाजा नीतीश कुमार और चिराग पासवान गूगल में सबसे अधिक सर्च किए गए, इसका मतलब साफ है कि दोनों नेताओं की राष्ट्रीय राजनीति में दखल मजबूत हुई है। खास तौर पर नीतीश कुमार पहले से और मजबूत होकर उभरे हैं।