ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सीएम नीतीश ने महावीर वाटिका में सुधा पार्लर हाउस का किया शिलान्यास, विधायक सुमित सिंह ने की थी मांग

PATNA : चकाई को चंडीगढ़ बनाने के लिए विधायक सुमित कुमार सिंह ने प्रण ले लिया है. इसको लेकर वो लगातार पहल भी कर रहे हैं. उनकी पहल पर शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई

सीएम नीतीश ने महावीर वाटिका में सुधा पार्लर हाउस का किया शिलान्यास, विधायक सुमित सिंह ने की थी मांग
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  चकाई को चंडीगढ़ बनाने के लिए विधायक सुमित कुमार सिंह ने प्रण ले लिया है. इसको लेकर वो लगातार पहल भी कर रहे हैं. उनकी पहल पर शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई के माधोपुर स्थित 110 एकड़ में फैले महावीर वाटिका ईको पार्क में सुधा पार्लर हाउस का शिलान्यास किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, संसदीय एवं ग्रामीण कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और स्थानीय विधायक सुमित सिंह भी पदाधिकारी मौजूद थे. 


सीएम नीतीश ने महावीर वाटिका में सुधा पार्लर हाउस का किया शिलान्यास, विधायक सुमित सिंह ने की थी मांग


विधायक सुमित सिंह ने बताया कि "ईको पार्क में आने वाले पर्यटकों के बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए पिछले दिनों मैंने माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वाटिका में थियेटर, मछली घर, फाउंटेन, कॉफी हाउस और सुधा पार्लर हाउस स्थापित करने का आग्रह किया था."


उन्होंने कहा कि "यह मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है कि पत्र लिखने के कुछ ही दिनों के अंदर इसमें से एक कार्य का शुभारंभ आज हो गया है. साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हमारी बाकी मांगों को भी शीघ्र पूरा होने का आश्वासन दिए हैं. मुख्यमंत्री जी के आश्वासन एवं उनके द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के बाद मुझे पूर्ण विश्वास है कि जल्द जी महावीर वाटिका ईको पार्क राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप विकसित होगा. इसके मेरा अनवरत प्रयास आगे भी जारी रहेगा."


सीएम नीतीश ने महावीर वाटिका में सुधा पार्लर हाउस का किया शिलान्यास, विधायक सुमित सिंह ने की थी मांग


सुधा पार्लर  के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने बैटरी चालित वाहन से पार्क स्थित विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया. इस दौरान वे महावीर कुंड में कमल के  पौधे का बीजारोपण किये और महावीर कुंड का क्षेत्रफल बढ़ाने और बरसात का पानी महावीर कुंड में इकट्ठा करने का निर्देश वन विभाग के पदाधिकारियों को दिये हैं. साथ ही भ्रमण के दौरान पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर कई निर्देश पदाधिकारियों को दिये हैं. 


मुख्यमंत्री ने वन विभाग के पदाधिकारियों को  इसका क्षेत्रफल बढ़ाने और परिसर में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. साथ ही इस पार्क के आसपास पड़ने वाले जमीनों का भी जानकारी पदाधिकारियों से लिये. मुख्यमंत्री ने भविष्य में पार्क से सटे जमीन जो वन विभाग के अधीन है उसे भी इस पार्क में समायोजित कर इस पार्क का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिए हैं. 


सीएम नीतीश ने महावीर वाटिका में सुधा पार्लर हाउस का किया शिलान्यास, विधायक सुमित सिंह ने की थी मांग