ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

CM नीतीश ने लोहिया पथ चक्र का लिया जायजा, 49 रास्तों वाला प्रोजेक्ट अगले साल के अंत में होगा पूरा

PATNA : राजधानी पटना में नीतीश सरकार की महत्वकांक्षी योजना लोहिया पथ चक्र का काम तेजी के साथ आगे बढ़ा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य का जायज

CM नीतीश ने लोहिया पथ चक्र का लिया जायजा, 49 रास्तों वाला प्रोजेक्ट अगले साल के अंत में होगा पूरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में नीतीश सरकार की महत्वकांक्षी योजना लोहिया पथ चक्र का काम तेजी के साथ आगे बढ़ा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य का जायजा लिया. मुख्यमंत्री आज पथ निर्माण विभाग और पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट का काम देखने निकले लोहिया ग्राम अगले साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ललित भवन के पास कामकाज का जायजा लिया, यहां प्रोजेक्ट का हिस्सा जून के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. अगले साल दिसंबर तक प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जाना है. मुख्यमंत्री ने बताया कि 49 राज्यों वाले लोहिया पथ चक्र में से किसी भी जगह जाया जा सकता है. राजधानी पटना के लिए लोहिया परफेक्ट लाइफ लाइन की तरह होगा और इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से पटना वासियों को बड़ी राहत मिलेगी.


प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने पुल के नीचे सुरक्षा बंदोबस्त को और दुरुस्त करने का निर्देश दे दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मॉडल पर लोहिया पथ चक्र का निर्माण देश में पहली बार हो रहा है. बिहार इस तरह के प्रोजेक्ट के मामले में इतिहास रचने वाला है और भविष्य में उन्हें भरोसा है कि लोहिया पथ चक्र का मॉडल देखने के लिए अन्य राज्यों के लोग यहां जरूर आएंगे और दूसरी राज्य सरकारें भी इस मॉडल को बनाएंगे. इस प्रोजेक्ट में पानी और धसान वाली मिट्टी आ जाने की वजह से देरी हुई. हालांकि अब पानी निकालने का विकल्प भी तलाश लिया गया है और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.