ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

छात्रों को अब पटना आकर बिहार बोर्ड ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना होगा, CM नीतीश ने BSEB के क्षेत्रीय कार्यालयों का किया उद्घाटन

PATNA : बिहार के छात्रों को अब किसी काम के लिए पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय का चक्कर नहीं काटना होगा। बिहार बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों का आज से शुभारंभ हो

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

PATNA : बिहार के छात्रों को अब किसी काम के लिए पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय का चक्कर नहीं काटना होगा। बिहार बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों का आज से शुभारंभ हो गया है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों का उद्घाटन किया है। सीएम नीतीश ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से बनाए गए प्रमंडलीय मुख्यालय का शुभारंभ किया है। पटना, मुंगेर, गया, सहरसा, भागलपुर, दरभंगा में बोर्ड की तरफ से परीक्षा भवन क्षेत्रीय कार्यालय का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नए प्रशासनिक भवन के निर्माण की आधारशिला भी रखी है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी स्टूडेंट के लिए  BSEB quiz प्रतियोगिता और मोबाइल एप का भी उद्धाटन किया. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ,मुख्यसचिव दीपक कुमार के साथ कई लोग मौजूद रहे. 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता