ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

CM नीतीश ने बापू को दी श्रद्धांजलि, जलजमाव के कारण स्कूलों में नहीं हो पाया गांधी वाचन

PATNA : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. बिहार में भी राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. इस अव

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. बिहार में भी राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में बापू की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. उन्होंने कहा कि सत्य एवं अहिंसा की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन. इस मौके पर राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष  सहित कई गणमान्य लोगों ने गांधी जी को श्रद्धांजलि दी. 

जलजमाव के कारण स्कूलों में नहीं हो पाया गांधी कथा का वाचन
बारिश के बाद जलजमाव के चलते राजधानी पटना के अधिकतर स्कूल बंद हैं. स्कूलों के परिसर में पानी भरा हुआ है. जिला शिक्षा कार्यालय की मानें तो पटना जिले के कुल 23 सौ स्कूलों में से एक हजार 632 स्कूलों में पानी भरा हुआ है. वहीं शहरी क्षेत्र के कुल तीन सौ में 250 स्कूल पानी में डूबे हैं. ऐसे में कई स्कूलों में  गांधी जयंती समारोह का आयोजन नहीं हो पाया. बता दें कि दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया गया था. इसके तहत स्कूलों में में गांधी कथा वाचन होना था लेकिन भारी बारिश से हुए जलजमाव के कारण गांधी कथा का वाचन नहीं हो पाया. 

स्कूल प्रशासन की मानें तो अधिकतर स्कूलों में पानी घुसा हुआ है. पाटलिपुत्र इलाके के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद हैं. इसमें कुर्जी, मैनपुरा, दीघा, दानापुर आदि इलाके भी शामिल हैं. अधिकतर स्कूलों के विद्यार्थी, प्राचार्य और शिक्षक भी इसी इलाके में रहते हैं. राजेंद्रनगर, कंकड़बाग, बाइपास आदि इलाकों का भी यही हाल है. अब स्कूल दशहरा के बाद ही खुलेगा. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता