ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

CM Nitish Kumar: विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में मुख्यमंत्री, सुबह-सुबह राजगीर रवाना हुए सीएम नीतीश, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर नालंदा के राजगीर के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर को आज करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे और विकास योजनाओं की

CM Nitish Kumar: विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में मुख्यमंत्री, सुबह-सुबह राजगीर रवाना हुए सीएम नीतीश, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर नालंदा के राजगीर के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर को आज करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे और विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।


दरअसल, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी से ही एक्शन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री लगातार योजनाओं की समीक्षा के साथ साथ विभिन्न जिलों को नई योजनाओं की सौगात भी दे रहे हैं। ऐसे कई मौके सामने आए जब मुख्यमंत्री अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर जल्द से जल्द सभी विकास कार्यों को पूरा करने की अपील करते नजर आए हैं।


कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार उन सभी योजनाओं को पूरा कर लेना चाहते हैं जो उनके इस कार्यकाल में शुरू की गई थीं। उनका मानना है कि सभी काम को पूरा करने के बाद ही वोट मांगने के लिए जनता के बीच जाएंगे। खुद मुख्यमंत्री इस बात को कह चुके हैं कि काम पूरा होने के बाद ही जनता के बीच जाएं तो अच्छा होगा और यही वजह है कि वे अधिकारियों से जल्द से जल्द सभी कामों को पूरा करने को कहते नजर आ रहे हैं।


इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राजगीर रवाना हुए, जहां वे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ साथ कई योजना का उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर में विश्व शांति स्तूप की 55वीं वर्षगांठ के अवसर पर रोपवे के निकट नवनिर्मित एकीकृत भवन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी मंत्री और पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।