ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सीएम नीतीश कुमार ने पटना के छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ को अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न

सीएम नीतीश कुमार ने पटना के छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ को अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीएम के साथ जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा समेत विभाग के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के नासरीगंज घाट, पटना सिटी घाट, भद्र घाट, महेंद्रु घाट समेत कई घाटों का निरीक्षण किया और घाटों पर जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम नीतीश ने छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने और घाटों की साफ सफाई और लाइटिंग की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस बार छठ घाटों पर सीसीटीवी के साथ गंगा के जलस्तर को देखते हुए नेट की भी व्यवस्था की जाएगी।


बता दें कि इस बार छठ का महापर्व अक्टूबर महीने में ही है। 28 से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलने वाले छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की तरफ से खतरनाक घाटों को चिन्हित किया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण छठ घाटों पर गंगा का पानी है। ऐसे में इस बार छठ पर्व के दौरान विशेष सावधानी बरती जा रही है।

टैग्स