ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

CM नीतीश कुमार के पैतृक आवास में कोराना की इंट्री, आवास पर तैनात 4 BMP जवान मिले संक्रमित

PATNA :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार के सीएम के पैतृक आवास में कोरोना की इंट्री हो गयी है । बख्तियारपुर स्थित पैतृक आवास पर तैनात चार बीएमपी जवान कोरोना पॉ़जिटिव पाए गये हैं।</p

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार के सीएम के पैतृक आवास में कोरोना की इंट्री हो गयी है । बख्तियारपुर स्थित पैतृक आवास पर तैनात चार बीएमपी जवान कोरोना पॉ़जिटिव पाए गये हैं।


सीएम के बख्तियारपुर स्थित आवास पर तैनात चार जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पटना पहुंचने पर जवानों की जांच कराई गई थी जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद जवानों के संपर्क और ट्रैवल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है।


बीएमपी जवानों के संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में सीएम के पैतृक आवास का सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है ।गौरतलब है कि पटना जिला का बाढ़ अनुमंडल कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है। वहीं पटना के बीएमपी के जवान भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं।


बता दें कि पटना बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को बीएमपी के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन बढ़कर 46 हो गया है।पहली बार बीएमपी में 6 महिला सिपाही एक साथ कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।  कोरना पॉजिटिव की इस नई लिस्ट में पहली बार महिला सिपाही के संक्रमित होने के बाद पुलिस मुख्यालय की भी चिंता बढ़ गई है। रविवार को बीएमपी के जिन जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं उसमें दो हवलदार और 4 सिपाही शामिल है। ये सभी बख्तियारपुर में  विशेष तौर पर सुरक्षा में तैनात थे। 



टैग्स