ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

CM नीतीश के विदेश दौरे में बदलाव, अब इस दिन जाएंगे इंग्लैंड; जानिए क्या है प्लान

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विदेश दौरे में बदलाव हुआ है। अब सीएम मार्च महीने के पहली तारीख को नहीं बल्कि दूसरे सप्ताह में विदेश यात्रा करेंगे। सीएम नीतीश कुमार के स

CM नीतीश के विदेश दौरे में बदलाव, अब इस दिन जाएंगे इंग्लैंड; जानिए क्या है प्लान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विदेश दौरे में बदलाव हुआ है। अब सीएम मार्च महीने के पहली तारीख को नहीं बल्कि दूसरे सप्ताह में विदेश यात्रा करेंगे। सीएम नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सांसद संजय झा समेत कई अधिकारी भी विदेश जा सकते हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने पासपोर्ट अपडेट कराने के लिए रीजनल पासपोर्ट ऑफिस का दौरा किया था और यहां पासपोर्ट रिन्यूअल की जरूरी प्रक्रिया पूरी की थी।मुख्यमंत्री की यह विदेश यात्रा 7 दिन की हो सकती है।


राज्य सभा के नवनिर्वाचित सदस्य संजय कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात मार्च को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। देश की सबसे बड़ी साइंस सिटी पटना में 17 एकड़ में बन रही है। इसके लिए इंग्लैंड में मुख्यमंत्री वहां के साइंस म्यूजियम को देखेंगे। पहले से ही प्रोग्राम बन रहा था, लेकिन पॉलिटिकल डेवलपमेंट हो गया, सदन की कार्यवाही शुरू हो गयी। आगे लोकसभा का चुनाव भी होने वाला है। 


अभी, हाल में ही मुख्यमंत्री तारामंडल को देखे हैं, फिर साइंस म्यूजियम जाकर देखे। साइंस के सेक्टर में काफी काम हो रहा है, इसके लिए वहां जाएंगे, चार-पांच दिन का कार्यक्रम है। बिहार म्यूजियम की तरह साइंस सिटी भी विश्वस्तरीय बनेगी। मुख्यमंत्री इंग्लैंड जाएंगे तो वहां बिहार में निवेश को लेकर भी विभिन्न क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे। बिहार में निवेश के लिए एक बेस बन चुका है, यहां बिजली, पानी एवं विधि व्यवस्था में बेहतर काम हुआ है।


इससे पहले गुरूवार  को पासपोर्ट अपडेट कराने के लिए नीतीश कुमार रीजनल  पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे और अपना डॉक्यूमेंट जमा करने के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूरी की थी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके खासम खास संजय झा,  सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार और भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि भी विदेश दौरे पर जा सकते हैं।