ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सीएम की मांग के बावजूद बिहार को केंद्र ने नहीं दिया यूरिया का कोटा, खाद के लिए परेशान हैं किसान

PATNA : बिहार में खाद की कमी का मुद्दा राजनीतिक रूप लेता जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र से बिहार को 26 फीसदी यूरिया कम मिला है. जिलों से आये दिन खाद के लिए किसानों की जद्द

सीएम की मांग के बावजूद बिहार को केंद्र ने नहीं दिया यूरिया का कोटा, खाद के लिए परेशान हैं किसान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में खाद की कमी का मुद्दा राजनीतिक रूप लेता जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र से बिहार को 26 फीसदी यूरिया कम मिला है. जिलों से आये दिन खाद के लिए किसानों की जद्दोजहद देखने को मिल रही है. इसको लेकर राजद ने सरकार पर निशाना साधा है. 


राजद के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट हुआ है. जिसमें लिखा है- बिहार में कथित डबल इंजन सरकार, NDA के 40 में से 39 लोकसभा सांसद, 5 केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, दो-दो उपमुख्यमंत्री फिर भी बिहार को  खाद तक का वाजिब हक नहीं मिलता. अरे, जनता का खून चूस, कुर्सी से चिपक बिहार को दीमक की तरह खाने वाले बेशर्म कुर्सीवादियों- शर्म करो, शर्म!


सीएम की मांग के बावजूद बिहार को केंद्र ने नहीं दिया यूरिया का कोटा, खाद के लिए परेशान हैं किसान


बता दें कि बिहार में खाद की कमी का मुद्दा संसद तक भी पहुंचा था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद खाद की कमी को स्वीकार किया था. राज्य सरकार की बार- बार के अनुरोध और केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद भी राज्य में यूरिया की आपूर्ति को निर्धारित मात्रा में नहीं हो पा रही है. केंद्र सरकार बिहार का कोटा पूरा नहीं कर पा रही है. बिहार को 74 फीसद की यूरिया प्राप्त हो सका है.


कृषि सचिव डा. एन सरवण कुमार की अध्यक्षता में 31 दिसंबर तक उर्वरक की हुई आपूर्ति और वितरण की समीक्षा बैठक की रिपोर्ट बताती है कि बिहार को मांग का 26 फीसदी यूरिया कम मिला है. राज्य के आधा दर्जन के करीब जिलों में तो मांग का आधा यूरिया भी नहीं पहुंचा. मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पश्चिमी चंपारण के किसानों को मांग का मात्र 47 फीसद ही यूरिया मिल सका. 

टैग्स