ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

CM Fellowship Scheme Bihar : मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को मिली मंजूरी, IIM बोधगया में होगी ट्रेनिंग

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को मंजूरी दी। चयनित कर्मियों को आईआईएम बोधगया में ट्रेनिंग और 80 हजार से 1.5 लाख तक मानदेय मिलेगा।

CM Fellowship Scheme Bihar
CM Fellowship Scheme Bihar
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट
CM Fellowship Scheme Bihar : बिहार सरकार ने राज्य प्रशासन में गुणवत्ता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना सहित कुल 26 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 121 सरकारी कर्मियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें आईआईएम बोधगया में विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। फेलोशिप की अवधि दो वर्ष तय की गई है। ट्रेनिंग पूरा होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।


मानदेय संरचना

चयनित फेलोज़ को उनके स्तर के अनुसार 80 हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह तक मानदेय दिया जाएगा।

  • ₹1.5 लाख प्रति माह

  • ₹1.25 लाख प्रति माह

  • ₹1 लाख प्रति माह

  • ₹80 हजार प्रति माह


कहाँ होंगे तैनात?


फेलोज़ को राज्य सरकार के प्रमुख कार्यालयों में काम करने का अवसर मिलेगा, जिनमें शामिल हैं –

  • मुख्यमंत्री कार्यालय

  • उपमुख्यमंत्री कार्यालय

  • मुख्य सचिव एवं विकास आयुक्त कार्यालय

  • सचिवालय स्थित विभागीय कार्यालय

  • प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय

  • नगर आयुक्त कार्यालय


वहीँ, इस योजना का मकसद है लोक नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में उच्च गुणवत्ता एवं अनुभव संपन्न विशेषज्ञों को जोड़ना, ताकि बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।