ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

सीएम आवास की छत से बारिश का नजारा देख रहे नीतीश, लोगों में त्राहिमाम की स्थिति

PATNA : भीषण बारिश से डूब रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास की छत से बारिश का नजारा देख रहे हैं। नीतीश की तस्वीर सामने आई है जिसमें वह छत पर छाता लगाकर बारिश का ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भीषण बारिश से डूब रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास की छत से बारिश का नजारा देख रहे हैं। नीतीश की तस्वीर सामने आई है जिसमें वह छत पर छाता लगाकर बारिश का हाल देख रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से पिछले 4 दिनों से अलर्ट पर अलर्ट जारी होता रहा लेकिन आपदा जब सामने आकर खड़ी हो गई तब नीतीश कुमार ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। 

पटेल भवन में बैठकर राज्य भर के सभी जिलों के डीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और जरूरी निर्देश दिए। पटना को लेकर सरकार इमरजेंसी के मोड में है लेकिन सीएम नीतीश कुमार के निर्देश के बावजूद सिस्टम की हकीकत देखना हो तो आप जेसीबी से गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो देख सकते हैं। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नीतीश कुमार ने जिलों का हाल जान लिया। डीएम साहब ने वीसी में कैमरे के सामने में बैठकर बता दिया कि हालात कैसे हैं। लेकिन पटना में बारिश को देखना था जो नीतीश कुमार सीएम आवास के छत पर आ गए। यकीन मानिए मुख्यमंत्री ने अपने छत पर खड़े होकर यह देख लिया होगा कि बिहार और खासतौर पर पटना में कैसी बारिश हो रही है। अब जल्द ही राहत पहुंचने वाली है क्योंकि साहब आपदा में राहत से कोई समझौता नहीं करते।