ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्तण बनाने की तैयारी, अबतक 1022 अवैध हथियार जब्त

PATNA : बिहार विधासनभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चूका है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव का आयोजन कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत

चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्तण बनाने की तैयारी, अबतक 1022 अवैध हथियार जब्त
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधासनभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चूका है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव का आयोजन कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत अबतक बिहार में 1022 अवैध हथियारों को जब्त किया गया है और 1862 हथियारों के लाइसेंस रद्द किये गए हैं. वहीं, आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अबतक 111 मामले दर्ज किये गये हैं. 


अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने को लेकर कार्रवाई जारी है. इस संदर्भ में अबतक 60,248 हथियार लाइंसेंस की जांच की गयी है. वहीं, 15,335 हथियार जमा किए गए हैं. शरारती तत्वों के विरुद्ध बंधपत्र भरवाने की कार्रवाई की जा रही है. अबतक 22 हजार 403 वादों में कुल 1,88,505 व्यक्तियों को बंध पत्र भरवाया गया है. बिहार में 1570 चेक पोस्ट लगाए गए हैं. 


संजय सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग से अबतक 14 करोड़ 63 लाख 83 हजार 210 रुपये की वसूली की गयी है. वहीं, विभिन्न जांच एजेंसियों के द्वारा अबतक 6.1 करोड़ रुपये, 35.24 लाख नेपाली रुपये, 44 चार पहिया वाहन, 150 ग्राम ब्राउन सुगर, 393.710 किलोग्राम गांजा, 2400 ग्राम चरस, 9.5 किलोग्राम अफीम रौल, 40 पैकेट स्मैक, 40 लीटर स्पिरिट सहित कई अन्य चीजें जब्त की गयी है. उन्होंने बताया कि राज्य में आ चुके अर्धसैनिक बलों के द्वारा एरिया डोमिनेशन का कार्य सख्ती से जारी है. 

टैग्स