ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

आयोग के सामने RJD ने रखी बड़ी मांग, वोटर्स का बीमा और पर्ची के साथ मास्क उपलब्ध कराने की अपील

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं. बिहार दौरे पर आई निर्वाचन आयोग की टीम के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने एक

आयोग के सामने RJD ने रखी बड़ी मांग, वोटर्स का बीमा और पर्ची के साथ मास्क उपलब्ध कराने की अपील
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं. बिहार दौरे पर आई निर्वाचन आयोग की टीम के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने एक बड़ी मांग रखी है. विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में आरजेडी की ओर से 19 सूत्री मांग पत्र चुनाव आयोग को सौंपा गया है, जिसमें कई बड़ी मांगे रखी गई हैं.


आरजेडी की ओर से यह अपील की गई है कि कोरोना काल में चुनाव के समय निर्वाचन आयोग को मतदाताओं का बीमा कराना चाहिए. इसके अलावा मतदान के दौरान अगर कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो जाये तो सरकार उसकी इलाज की व्यवस्था करे. मतदान पर्ची के साथ-साथ सभी मतदाताओं को मास्क भी वितरित कराया जाये.



19 सूत्री मांग में दलित-महादलित को लेकर भी आरजेडी की ओर से बड़ी मांग रखी गई है. आरजेडी ने कहा है कि एससी/एसटी और कमजोर वर्ग के मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित किया जाये. अगर इनकी संख्या कम भी हो तो इनके लिए अलग से मैदान केंद्र बनाया जाये. संवेदनशील बूथ पर अर्धसैनिक बल की टुकड़ियां तैनात की जाएं.


मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट और मतदान कर्मियों के लिए पेयजल और नाश्ता का प्रबंध कराया जाये. मतदान केंद्रों पर सभी पोलिंग एजेंटों की सुविधा सुनिश्चित की जाये. दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता के लिए बूथ तक आने के लिए वाहन और मतदान सहयोगी की व्यवस्था की जाये. इसके अलावा हर इ बूथ पर एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाये. 

टैग्स