ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; जमीन कब्जा करने का है आरोपदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; जमीन कब्जा करने का है आरोपदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

चोरी की इनोवा से चुनावी ड्यूटी कर रही थी पटना पुलिस, ऐसे खुल गई पोल

PATNA :जिस इनोवा से फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ चुनावी ड्यूटी में गश्त कर रही थी, वह चोरी की निकली. यह मामला सामने आने के बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस ने चोरी क

चोरी की इनोवा से चुनावी ड्यूटी कर रही थी पटना पुलिस, ऐसे खुल गई पोल
Anamika
2 मिनट

PATNA  :जिस इनोवा से फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ चुनावी ड्यूटी में गश्त कर रही थी, वह चोरी की निकली. यह मामला सामने आने के बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस ने चोरी की इनोवा को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. 

पूछताछ के क्रम में चालक ने बताया कि गाड़ी मोतिहारी के सूरज की है. इसी आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. गांधी मैदान थाने की  पुलिस वाहन कोषांग में इनोवा को जमा करने वाले तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई है. 

दरसल गांधी मैदान थाना प्रभारी रणजीत वत्स ने बताया कि गांधी मैदान में बने वाहन कोषांग में किसी ने इनोवा कार को जमा किया था. प्रशासन की तरफ से इस गाड़ी को फुलवारीशरीफ थाने को दी गई थी. पुलिस कर्मी कई दिनों से गाड़ी से चल रहे थे, लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि वो गाड़ी चोरी की है. जब उसी नंबर की दूसरी इनोवा गांधी मैदान जमा करने के लिए आई तो पता चला कि इस नंबर की गाड़ी तो पहले से ही जमा है. इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि पहले से जमा गाड़ी चोरी की है. 

संबंधित खबरें