ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

CHO EXAM : 5-5 लाख रुपए में बिकी थी CHO की एक सीट, स्टूडेंट के लिए माफियाओं ने जारी की थी यह गाइडलाइन,पुणे की कंपनी से हुआ था डील

PATNA : पटना में राज्य स्वास्थ्य समिति की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय उस समय लिया गया जब प्रश्नपत्र ली

CHO EXAM : 5-5 लाख रुपए में बिकी थी CHO की एक सीट, स्टूडेंट के लिए माफियाओं ने जारी की थी यह गाइडलाइन,पुणे की कंपनी से हुआ था डील
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना में राज्य स्वास्थ्य समिति की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय उस समय लिया गया जब प्रश्नपत्र लीक होने के पुख्ता सबूत मिल गए। इस बात का खुलासा EOU अपनी जांच में किया है। इतना ही नहीं अभ्यर्थियों के लिए इन  माफियाओं ने एक गाइडलाइन भी जारी किया था। इसके मुताबिक  पुलिस या कोई चेकिंग करने आने वाले अधिकारी के आने पर प्रश्न नंबर 3 पर क्लिक करना था। जबकि उसके जाने के बाद प्रश्न नंबर पर 6 पर क्लिक कर देना था। 


दरअसल, CHO के 4,500 पदों के लिए देशभर के करीब 25 हजार अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था। इसके लिए ऑनलाइन एग्जाम करवाने की जवाबदेही पुणे की एक कंपनी वी-शाइन को मिली थी। ऐसे में इन परीक्षा माफियाओं ने वी-शाइन के बिहार के प्रतिनिधियों से मिलकर सभी 25 हजार अभ्यर्थियों का डाटा मांगा लिया। बदले में कुछ कैश भी तय कर दिए गए। इसके बाद फोन कर इन अभ्यर्थियों से माफियाओं ने सेटिंग कर ली। 


वहीं, पटना के जिन 12 सेटरों पर परीक्षा आयोजित होनी थी उसको लेकर यह तय किया गया था की इनका ऑडिट नहीं किया जाएगा। जबकि ऐसा नियम है कि परीक्षा से करीब 10 दिन पहले कंपनी का प्रतिनिधि ऑनलाइन सेंटर का ऑडिट करेंगे। लेकिन, पहले से तय गाइडलाइन के अनुसार यहां कुछ नहीं नहीं किया गया ताकि वह लोग आसानी से अपना काम कर सकें। 


इधर, EOU की जांच में यह भी बात सामने आई है कि इस परीक्षा के लिए सभी सेट अभ्यर्थियों से 5-5 लाख रुपए में डील की गई थी। टोकन मनी के रूप में सभी अभ्यर्थियों से 25 से 50 हजार रुपए लिए गए थे। बाकी के पैसे परीक्षा देने के बाद जमा करने थे। वहीं सेंटर सेट करने के लिए इस परीक्षा को करा रही कंपनी वी शाइन टेक प्राइवेट लिमिटेड से 8 लाख रुपए में डील हुई थी।