ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीतीश के एलान पर चिराग का तंज, ना काम का हिसाब दिया और ना आगे देने आएंगे साहब

PATNA : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह मौजूदा चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बताया, विपक्ष उसे इमोशनल कार्ड बता रहा है. विपक्ष के नेता लगातार नीतीश कु

नीतीश के एलान पर चिराग का तंज, ना काम का हिसाब दिया और ना आगे देने आएंगे साहब
First Bihar
2 मिनट

PATNA : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह मौजूदा चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बताया, विपक्ष उसे इमोशनल कार्ड बता रहा है. विपक्ष के नेता लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. नीतीश के एलान पर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी तंग कसा है. चिराग पासवान ने कहा है कि साहब ने पिछले 5 साल के काम का हिसाब नहीं दिया और अभी से बता दिया कि अगली बार हिसाब देने नहीं आएंगे. 


चिराग पासवान ने कहा कि अपना अधिकार उनको ना दें, जो कल आपका आशीर्वाद फिर मांगने नहीं आने वाले. बिहार की जनता से अपील करते हुए चिराग पासवान ने कहा है कि अगले चुनाव में ना तो साहब रहेंगे और ना फिर जेडीयू, फिर हिसाब कर लेंगे हम लोग.


चिराग पासवान ने कहा है कि जेडीयू उम्मीदवारों को दिया गया वोट, बिहार में पलायन जैसी समस्या को फिर बढ़ाएगा. बिहार को और बर्बाद होने से रोकना है तो नीतीश कुमार को ना कहना होगा. असंभव नीतीश का नारा देते हुए चिराग पासवान ने एक बार फिर से लोक जनशक्ति पार्टी और बीजेपी के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील बिहार की जनता तक की है.


गुरूवार को लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान धमदाहा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. उन्होंने धमदाहा की जनता को धन्यवाद दिया. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को असंभव बताया. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अंतिम जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात का खुलासा किया कि मौजूदा चुनाव उनका आखिरी चुनाव है. नीतीश कुमार ने धमदाहा विधानसभा में आखिरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है.