ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को याद दिलाया वादा, पत्र लिखकर JDU नेता के हत्यारे को सजा दिलाने की मांग की

PATNA : बिहार में आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा लगातार नीतीश सरकार के ऊपर हमलावर है. बिहार में बढ़ते आपराधिक मामले को लेकर कई बार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा लगातार नीतीश सरकार के ऊपर हमलावर है. बिहार में बढ़ते आपराधिक मामले को लेकर कई बार आवाज उठा चुके चिराग पासवान ने एक बार फिर से सीएम नीतीश को पत्र लिखा है. लोजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश को पत्र लिखते हुए जेडीयू नेता कन्हैया कौशिक को न्याय दिलाने की मांग की है.


चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखे पत्र लिखकर उनको खुद का वादा याद दिलाया है. चिराग की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि होली के दिन राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के छात्र नेता कन्हैया कौशिक का मर्डर किया गया था. इस हत्याकांड में शामिल अपराधी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.


चिराग ने बताया कि सीएम नीतीश ने खुद पीड़ित परिवार से फोन पर बातचीत की थी. उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता के हत्यारों को सजा दिलाने का वडा किया था. उन्होंने कन्हैया कौशिक के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था. लेकिन सुशासन की पुलिस अब तक कन्हैया कौशिक गुनहगारों को पकड़ने में फेल रही है. उनके हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से अब तक फरार हैं.


होली के दिन ही जेडीयू नेता कन्हैया कौशिक की हत्या पर कई सवाल उठे थे. रक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर भी सवाल खड़े हुए थे. तब पार्टी के नेताओं द्वारा दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई थी. आपको बता दें कि कन्हैया कौशिक को पटेल नगर में गोली मारी गई थी. बिहार में कन्हैया छात्र जेडीयू का पूर्व प्रदेश महासचिव रह चुका थे. कन्हैया एएन कॉलेज छात्रसंघ का उपाध्यक्ष भी रह चुका है.

टैग्स