ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चिराग पासवान की लोजपा बोली- कायर है नीतीश सरकार, हिटलर-मुसोलिनी की राह पर चल पड़ी है

PATNA : बिहार में धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम करने वालों को सरकारी नौकरी और ठेका-पट्टा नहीं देने संबंधी सरकार के फैसले को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार पर कड़ा हमला बोल

चिराग पासवान की लोजपा बोली- कायर है नीतीश सरकार, हिटलर-मुसोलिनी की राह पर चल पड़ी है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम करने वालों को सरकारी नौकरी और ठेका-पट्टा नहीं देने संबंधी सरकार के फैसले को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार पर कड़ा हमला बोला है. लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा है कि नीतीश सरकार कायर है. लोगों को आक्रोश को दबाने के लिए सरकार हिटलर और मुसोलिनी की राह पर चल पड़ी है.


एलजेपी का हमला
बिहार सरकार के आदेश पर लोक जनशक्ति पार्टी ने कड़ा हमला बोला है. पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बिहार सरकार ने महात्मा गांधी और जे॰पी के विचारों का गला घोट कर हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी के विचारों से प्रेरित होकर बेहद कायरना फरमान जारी किया है. अब कोई भी पीड़ित अपनी आवाज नीतीश कुमार के ख़िलाफ नहीं उठा पाएगा. लोजपा ऐसे किसी भी बेतुके फ़रमान के सख्त ख़िलाफ है.


लोजपा प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि नीतीश कुमार जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं. विधानसभा चुनाव में उन्हें जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है. अब नीतीश कुमार को हर वक्त ये डर सता रहा है कि लोग उनके खिलाफ सड़क पर उतरेंगे. लिहाजा लोगों के आक्रोश को दबाने के लिए इस तरह का फरमान जारी किया जा रहा है. अशरफ अंसारी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी ऐसे फैसले का पूरजोर विरोध करती है. लोकतंत्र में किसी व्यक्ति को धरना-प्रदर्शन का अधिकार है. लोगों की अभिव्यक्ति का गला घोंटा नहीं जा सकता.