ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

चिराग-मांझी टकराव के बीच BJP है रिलैक्स, संजय जायसवाल बोले- LJP को लेकर कोई बहस नहीं

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले भले ही लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच टकराव खत्म होता नहीं दिख रहा हो लेकिन बीजेपी इस मसले पर बिल्कुल शांत है. जीतन राम मांझी और चिराग

चिराग-मांझी टकराव के बीच BJP है रिलैक्स, संजय जायसवाल बोले- LJP को लेकर कोई बहस नहीं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले भले ही लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच टकराव खत्म होता नहीं दिख रहा हो लेकिन बीजेपी इस मसले पर बिल्कुल शांत है. जीतन राम मांझी और चिराग पासवान के बीच हालिया टकराव को लेकर भी बीजेपी रिलैक्स मूड में नजर आ रही है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि चिराग पासवान या फिर लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर कोई बहस का सवाल पैदा नहीं होता है क्योंकि यह एनडीए में शामिल हैं. 


दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की. इस समिति में पार्टी के कई चेहरों को जगह दी गई है. चुनावी प्रबंधन के लिए इस कमेटी का गठन किया गया है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और सांसद नित्यानंद राय साथ ही साथ बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की मौजूदगी में इस समिति की घोषणा की. आपको बता दें कि नित्यानंद राय को बिहार में चुनाव प्रबंधन समिति का जिम्मा दिया गया है.


डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा है कि एनडीए में सीटों का बंटवारा बिल्कुल सही समय पर हो जाएगा और सबके सामने इसकी विधिवत घोषणा भी कर दी जाएगी संजय असवाल ने कहा है कि बिहार में एनडीए बिल्कुल एकजुट है और हम दो तिहाई सीटों पर जीत हासिल करेंगे. संजय जायसवाल ने एनडीए में खटास की आ रही खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि इन सब बातों का कोई मतलब नहीं बचता है.


आपको बता दें कि महागठबंधन छोड़कर नीतीश कुमार के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले जीतन राम मांझी इन दिनों चिराग पासवान पर हमलावर हैं. चिराग पासवान और उनकी पार्टी ने जेडीयू के लिए जो तेवर अपना रखा है. उसका काउंटर अब मांझी कर रहे हैं. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर बीजेपी इस टकराव पर अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ रही है. बीजेपी हर बार इस बात को दोहराते रही है कि बिहार एनडीए में तीन दल शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी के अलावे जनता दल युनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी तीनों दलों के गठजोड़ से ही बिहार में एनडीए चल रहा है.