ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

मुख्यमंत्री नीतीश ने गया सीवरेज सिस्टम के कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश, बोले.. जल संरक्षण बहुत जरूरी

PATNA : गया में नाली व जल निकासी की प्रणाली पर आज मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. नगर विकास विभाग की इस बैठक में डिप्टी सीएम और नगर

मुख्यमंत्री नीतीश ने गया सीवरेज सिस्टम के कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश, बोले.. जल संरक्षण बहुत जरूरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : गया में नाली व जल निकासी की प्रणाली पर आज मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. नगर विकास विभाग की इस बैठक में डिप्टी सीएम और नगर विकास विभाग के प्रभारी मंत्री तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री संजय झा, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे. 


बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने गया सीवरेज सिस्टम की वर्तमान स्थिति, प्रपोज्ड सीवरेज स्कीम, पापुलेशन एंड सीवेज फ्लो क्वांटिटी आदि की विस्तृत जानकारी दी. बैठक में सीएम नीतीश ने गंगा जल उद्वह योजना के तहत गंगा नदी के पानी को संग्रहित कर शुद्ध पेयजल के रूप में राजगीर, नालंदा, बोध गया और नवादा में पहुंचाने की बात कही. 


मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि लोगों की जरूरत को देखते हुए प्रति व्यक्ति 135 लीटर जलापूर्ति की योजना है. उसे मेंटेन करने की जरूरत है और हर तक जल पहुंचे और भूजल का स्तर हमेशा मेंटेन रहे और लोग जल का दुरूपयोग ना हो रहे, इस बात को भी ध्यान में रखने की आवश्यकता है. नीतीश कुमार ने कहा कि गया जैसे बड़े शहर में सिवरेज सिस्टम बेहतर रहे इसे ध्यान में रखते हुए कार्य योजना बनाकर तेजी से काम करें.

टैग्स