ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

BIHAR NEWS : वैशाली में सीएम नीतीश कुमार का दौरा: डिग्री कॉलेज का शिलान्यास, महिला संवाद कार्यक्रम को भी करेंगे संबोधित

BIHAR NEWS : मुख्यमंत्री जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत ग्राम हरसेर में डिग्री कॉलेज निर्माण समेत कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लाभुकों से संवाद करेंगे

BIHAR NEWS : वैशाली में सीएम नीतीश कुमार का दौरा: डिग्री कॉलेज का शिलान्यास, महिला संवाद कार्यक्रम को भी करेंगे संबोधित
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : वैशाली जिला रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन का साक्षी बनने जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत ग्राम हरसेर में डिग्री कॉलेज निर्माण समेत कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लाभुकों से संवाद करेंगे और महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।


मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम गोरौल प्रखंड के हरसेर गांव में होगा, जहां डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री देसरी प्रखंड के जफराबाद स्थित एसपीएस कॉलेज मैदान में महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। महिला संवाद के लिए कॉलेज परिसर में करीब 30 हजार वर्गफीट में भव्य पंडाल बनाया गया है। पंडाल में लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंच उत्तर दिशा में बनाया गया है और वीआईपी गेट पूर्व दिशा से रखा गया है।


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने सीएम ड्यूटी में लगाए गए पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। इसमें सभी अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। अवांछनीय तत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। गोरौल प्रखंड स्थित हरसेर कार्यक्रम स्थल के पास और देसरी थाना अंतर्गत एसपीएस कॉलेज कार्यक्रम स्थल के पास क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की प्रतिनियुक्ति की गई है। बिना पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।


पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को समय से अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पहुंचने और सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री का आगमन हेलीकॉप्टर से होगा। इसके लिए संवाद स्थल से दक्षिण दिशा में पेट्रोल पंप के पास दो अस्थायी हेलीपैड बनाए गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग, प्रमंडल महनार के कार्यपालक अभियंता मिथलेश कुमार और संवेदक रत्नेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। हेलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा मुख्यमंत्री सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।



कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला और स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ जदयू कार्यकर्ता भी सक्रिय हैं। एसडीओ नीरज सिन्हा, डीएसपी प्रवीण कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसुन्न, सीओ निशु सिंह और थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार भी सुरक्षा प्रबंधन में जुटे हैं। वहीं जदयू नेता और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की महिलाओं को संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए जागरूक किया है। इस कड़ी में जिला सचिव राजकिशोर सिंह, महेंद्र राम, राजीव कुमार उर्फ पप्पू पटेल, विमल सिंह, अंकित कुमार पटेल, अनिल कुमार दास, जदयू नेत्री रानी कुमारी, इंजीनियर आलोक चन्द्र गौतम, हरेन्द्र सिंह और दिलीप सिंह की सक्रिय भूमिका रही है।


महिला संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मिशन "नारी सशक्तिकरण" से जुड़ा हुआ है। सरकार का जोर महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक-राजनीतिक अधिकारों में सशक्त बनाने पर है। यही वजह है कि देसरी प्रखंड और राजापाकड़ विधानसभा क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल करने की तैयारी की गई है।