ब्रेकिंग
ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान

छठ पर बिहार आने वाली ट्रेनों में सीटों का संकट, कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल; 12 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद

Chhath Special Train: छठ महापर्व पर बिहार लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली और मुंबई समेत बड़े शहरों से बिहार आने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

Chhath Special Train
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Chhath Special Train: छठ महापर्व को लेकर बिहार आने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से बिहार लौटने वाले लोगों को ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, गुजरात और पंजाब जैसे प्रमुख शहरों से पटना, दरभंगा, हाजीपुर, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर आने वाली लगभग सभी नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के कारण कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो गई है, जबकि कुछ प्रमुख ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी बंद हो चुकी है।




दिल्ली से पटना और बिहार के अन्य जिलों की ओर आने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। मगध एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट 150 के पार पहुंच गई है। वहीं, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बुकिंग रिग्रेट यानी नो रूम की स्थिति बन गई है।




आनंद विहार से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग लिस्ट दर्ज की जा रही है। दूसरी ओर, मुंबई से बिहार आने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, एलटीटी-भागलपुर और दानापुर स्पेशल ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट मिलना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। कई ट्रेनों में काउंटर टिकटों की बुकिंग भी रोक दी गई है।




छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों को राहत देने के लिए नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। इसके अलावा कई फेस्टिवल स्पेशल और स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी किया जा रहा है।




बिना रिजर्वेशन यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कई रूटों पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। रेलवे का प्रयास है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में कम से कम परेशानी हो।




त्योहार के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ और भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर समेत अन्य मंडलों के अंतर्गत आने वाले 12 प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी गई है।




इन स्टेशनों में पटना जंक्शन, दानापुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, आरा, बक्सर, गया, सीतामढ़ी और रक्सौल शामिल हैं। इन स्टेशनों पर काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल ऐप के माध्यम से प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं किए जा रहे हैं। अब केवल वैध यात्रा टिकट रखने वाले यात्रियों को ही स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता