ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Chhath Puja 2024: सीएम नीतीश ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, देश और प्रदेशवासियों को दी महापर्व की शुभकामनाएं

PATNA: कल यानी मंगलवार से चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरूआत हो जाएगी। नहाय-खाय के साथ ही अगले चार दिनों तक छठव्रति छठी मईया और भगवान भास्कर की उपासना करेंगे। महापर्व को

Chhath Puja 2024: सीएम नीतीश ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, देश और प्रदेशवासियों को दी महापर्व की शुभकामनाएं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कल यानी मंगलवार से चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरूआत हो जाएगी। नहाय-खाय के साथ ही अगले चार दिनों तक छठव्रति छठी मईया और भगवान भास्कर की उपासना करेंगे। महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।


प्रदेश एवं देशवासियों को चार दिवसीय महापर्व छठ की शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।


मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें। बता दें कि छठ महापर्व को लेकर सीएम नीतीश कुमार लगातार एक्टिव हैं और गंगा घाटों का खुद जायजा ले रहे हैं।


छठ महापर्व के शुरू होने से ठीक पहले सीएम गंगा घाट पहुंचे और जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कैबिनेट के कई मंत्रियों के साथ साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम मौजूद थी।