ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

छठ पर इस साल कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. भगवान भास्कर का कब होगा दर्शन

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो चुका है। कल यानी बुधवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे जबकि गुरुवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व

छठ पर इस साल कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. भगवान भास्कर का कब होगा दर्शन
Editor
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो चुका है। कल यानी बुधवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे जबकि गुरुवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। छठ के मौके पर इस साल बीते कुछ सालों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। गंगा घाटों पर जाने वाले व्रतियों और उनके साथ अन्य लोगों को पहले से ज्यादा ठंड महसूस होगी। छठ पर भगवान भास्कर के दर्शन कब होंगे यह फर्स्ट बिहार आपको बता रहा है। 


पिछले साल की तुलना में इसबार सूर्य देवता के दर्शन 10 मिनट पहले हो जाएंगे। 2020 में छठ 20 और 21 नवंबर को था। तब सूर्यास्त 4:59 बजे और सूर्योदय 6:11 बजे हुआ था। इस साल सूर्यास्त 5:02 बजे और सूर्योदय लगभग 6 बजे होने की उम्मीद है। छठ के मौके पर 10 नवंबर को दिन के समय अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और 11 नवंबर को सुबह पारा 13 से 16 डिग्री के बीच होने के आसार हैं। सुबह कोहरा होने की वजह से सूरज देवता के दर्शन में देरी हो सकती है। 


पटना मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटे के बाद हवा के रुख में परिवर्तन होगा। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से प्रवाहित होने वाली हवा का रुख पूर्व की तरफ से होगा। इस दौरान उसकी तीव्रता 5 से 7 किलोमीटर होगी। इसके प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की से गिरावट और रात में कुछ वृद्धि होने के आसार हैं। जबकि, 10 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से हवाएं चलेगी। जिसके प्रभाव से मौसम सर्द होगा। पटना में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रिकार्ड किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 16.4 रिकार्ड किया गया।

टैग्स