ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

छठ के मौके ऐसी होगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान लीजिए

PATNA : छठ पूजा के मौके पर राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली-बदली होगी। 2 नवंबर की दोपहर 12 बजे से 3 नवंबर की सुबह 8 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : छठ पूजा के मौके पर राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली-बदली होगी। 2 नवंबर की दोपहर 12 बजे से 3 नवंबर की सुबह 8 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान पटना में किसी भी तरह के मालवाहक गाड़ियों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। 

पटना के अशोक राजपथ पर किसी भी तरह की गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी। कारगिल चौक से लेकर दीदारगंज तक कोई भी गाड़ी नहीं चलेगी। खजांची रोड, कुनकुन सिंह लेन से वाहनों के पार्किंग स्थल तक पहुंचा जा सकेगा। पटना कॉलेज, बीएनआर ट्रेंनिंग कॉलेज, गुलजरबाग स्टेडियम जाने वाले प्वाइंट से सिर्फ छठ व्रतियों की गाड़ियों को ही जाने की इजाजत होगी। उसी तरह गांधी मैदान से गायघाट अशोक राजपथ की तरफ जाने वाली छोटी गाड़ियों को एग्जीबिशन रोड होते हुए राजेंद्र नगर पुल और बहादुरपुर गुमटी की तरफ से बाईपास अगमकुआं तक जाना होगा। 

कारगिल चौक से लेकर दानापुर के शाहपुर तक व्यवसायिक वाहनों को छोड़कर सभी तरह की गाड़ियों का परिचालन जारी रहेगा हालांकि 2 नवंबर की दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और 3 नवंबर की सुबह 6 बजे से 8 बजे तक दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इसके अलावे अर्ध्य के समय जेपी सेतु पर गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा। कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट के पास पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण इन घाटों पर पहुंचने वाले लोग गांधी मैदान में अपनी गाड़ियां पार्क कर सकेंगे।