ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

छात्रा ने किया सवाल- मुफ्त सैनिटरी पैड सरकार नहीं दे सकती क्या? महिला IAS बोली..फिर तो निरोध भी फ्री देना पड़ेगा

PATNA: बिहार के महिला विकास निगम के एमडी व महिला आईएएस अधिकारी हरजोत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से यूनिसेफ सेव द च

छात्रा ने किया सवाल- मुफ्त सैनिटरी पैड सरकार नहीं दे सकती क्या?  महिला IAS बोली..फिर तो निरोध भी फ्री देना पड़ेगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के महिला विकास निगम के एमडी व महिला आईएएस अधिकारी हरजोत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से यूनिसेफ सेव द चिल्ड्रेन और प्लान इंटरनेशनल के तहत सशक्त बेटी समृद्ध बिहार कार्यक्रम का यह वीडियो बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 और दसवीं तक की छात्राएं भी मौजूद थीं। 


इस दौरान छात्राएं महिला आईएएस से सवाल कर रही थीं। तभी एक छात्रा ने यह सवाल किया कि सरकार स्कूल ड्रेस, छात्रवृति, साइकिल दे रही है। क्या सरकार 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड नहीं दे सकती? छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए सीनियर महिला IAS ऑफिसर ने कहा कि इस सवाल पर बहुत तालियां बजाई जा रही हैं। इस मांग का कोई अंत नहीं है। 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड दे सकते हैं। कल को जींस-पैंट दे सकते हैं। परसों सुंदर जूते भी दे सकते हैं?' 


वो यही नहीं रूकी आगे कहा कि जब परिवार नियोजन की बात आएगी तो निरोध भी मुफ्त में भी देना पड़ेगा। सब कुछ मुफ्त में लेने की आदत क्यों है। हरजोत आगे कहती हैं कि तब सरकार से लेने की जरूरत क्या है। इस पर छात्रा ने कहा कि सरकार वोट लेने आती है। छात्रा को जवाब देते हुए हरजोत कहती हैं कि बेवकुफी की इंतहा है। तुम वोट मत चली जाओ पाकिस्तान। वोट तुम पैसे और सुविधाओं के एवज में देती हो। छात्रा ने कहा कि मैं हिन्दुस्तानी हूं पाकिस्तान क्यों जाऊं।  इस दौरान आईएएस अधिकारी हरजोत कौर का अजीबो-गरीब जवाब मिला। इसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गये। 

















टैग्स