ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

छठ पर मिलेगा सस्ता फल, बिस्कोमान 75 रुपए किलो सेब और 25 रुपए में बेचेगा नारियल

PATNA: छठ पर्व पर फल महंगा हो जाता है, लेकिन आपको पटना में परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि बिस्कोमान कश्मीर के सोपिया और अनंतनाग का बढ़िया सेब 75 रुपए किलो बेचेगा. इसको

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: छठ पर्व पर फल महंगा हो जाता है, लेकिन आपको पटना में परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि बिस्कोमान कश्मीर के सोपिया और अनंतनाग का बढ़िया सेब 75 रुपए किलो बेचेगा. इसको लेकर बिस्कोमान 50 ट्रक सेब कश्मीर से मंगा रहा है. 

25 रुपए में मिलेगा बढ़िया नारियल

बिस्कोमान ने आंध्र प्रदेश से 30 ट्रक नारियल भी मंगाया है. यह नारियल पटना में 25 रुपए प्रति पीस बिकेगा. बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह का दावा है कि बाजार से 30 से 40 प्रतिशत कम दर पर फल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. नारियल में एक रुपए लाभ बिस्कोमान नहीं लेगा. लाभ के बचे हुए 2 हजार नारियल छठ व्रत कर रहे गरीबों को दे दी जाएगी. जल्द ही कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और सहकारिता मंत्री राणा रणधीर कार्यक्रम में बिस्कोमान का सेब आम लोगों के लिए लॉच करेंगे.

पटना में होगी पैकिंग

बिस्कोमान की और से बताया गया है कि सेब का पैकेट 4 और 5 किलो का होगा. क्योंकि कश्मीर से आने वाला सेब का पैकेट 16 किलो का होता है. सेब का वजन कम नहीं होगा. 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बिस्कोमान और गांधी मैदान के पश्चिमी छोर पर 20 काउंटर लगाकर छठ के लिए सेब और नारियल बेचा जाएगा. छठ करने वाले यहां से आकर ले सकते हैं.