ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

'चारा चोर का बेटा नहीं ...', मनीष कश्यप ने लालू परिवार पर बोला हमला, कहा - एक दिन हम बनाएंगे सरकार

PATNA : जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की पटना कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान मनीष कश्यप ने चुप्पी तोड़ते हुए लालू यादव परिवार पर भड़ास निकाली। मनीष ने कहा कि- मैं फौजी क

'चारा चोर का बेटा नहीं ...', मनीष कश्यप ने लालू परिवार पर बोला हमला, कहा -   एक दिन हम बनाएंगे सरकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की पटना कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान मनीष कश्यप ने चुप्पी तोड़ते हुए लालू यादव परिवार पर भड़ास निकाली। मनीष ने कहा कि-  मैं फौजी का बेटा हूं, चारा चोर नहीं। इन लोगों के आगे नहीं झुकूंगा, यह हथकड़ी ईमानदार आदमी के हाथ लगी है। मेरे दादा चीन से युद्ध में लड़े, मेरे पिता पाकिस्तान से युद्ध में लड़े थे।

इसके आगे मनीष ने कहा कि-   मैं 6 महीने से चुप रहा, कोर्ट आता था और चुपचाप जेल वापस लौट जाता था। लेकिन अब पानी सिर के ऊपर से बह रहा है। अब तो हद हो गई है, मुझे गंजेड़ी, नशेड़ी के बीच में बिठा जाता है। वो लोग मेरे मुंह पर फूंकते हैं, मेरा सिर दर्द होने लगता है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती।' लेकिन, एक दिन हम सरकार बनाएंगे और बताएंगे कैसे सरकार चलती है।


उन्होंने यह भी कहा मुझे झुकाने का प्रयास किया गया है, लेकिन मैं फौजी का बेटा हूं, चारा चोर नहीं. इन लोगों के आगे झुकूंगा नहीं। यह हथकड़ी ईमानदार आदमी के हाथ लगी है। मेरे दादा चीन से युद्ध में लड़े, मेरे पिता पाकिस्तान से युद्ध में लड़े थे। मुझे पता है कि बोलेने पर मेरे खिलाफ केस भी दर्ज हो सकता है। फिर भी हम डरने वाले नहीं हैं, झुकने वाले नहीं हैं। हम बताएंगे कि सरकार कैसे चलाई जाती है, एक दिन हमारी भी सरकार बनेगी। 


आपको बता दें कि,  मनीष के ऊपर तमिलनाडु में बिहारियों के खिलाफ हिंसा को लेकर  फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप है। जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी मामले में पेश होने मनीष बिहार आए थे। इस दौरान मनीष कश्यप अपनी मां से भी मिले और गले लगते भावुक हो गए। और कहा कि मर जाऊंगा मगर झुकूंगा नहीं। जिस दिन जेल से निकलूंगा उस दिन लाखों मां के आंखों से आंसू पोछूंगा।