ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Chandan Mishra Murder Case: कोलकाता से पकड़े गए शूटर्स में तौसीफ के अलावा एक महिला भी शामिल, पुलिस खंगाल रही व्हाट्सएप

Chandan Mishra Murder Case: पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार STF ने कोलकाता से तौसीफ बादशाह, सचिन सिंह, हरीश सिंह, युनूस खान और एक महिला को गिरफ्तार किया है। शेरू सिंह ने रची थी साजिश, व्हाट्सएप और सीसीटीवी से पकड़े गए आरोपी।

Chandan Mishra Murder Case
चंदन मिश्रा हत्याकांड
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Chandan Mishra Murder Case: पटना के पारस HMRI अस्पताल में 17 जुलाई को गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल और पश्चिम बंगाल STF ने बड़ी कार्रवाई की है। कोलकाता के आनंदपुर में शनिवार देर रात मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह, सचिन सिंह, हरीश सिंह, युनूस खान और एक अज्ञात महिला को गिरफ्तार किया गया है। धरपकड़ के दौरान एक आरोपी घायल हो गया। बिहार पुलिस ने अभी इन गिरफ्तारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे पहले शुक्रवार रात कोलकाता के न्यू टाउन में एक आवासीय परिसर से पांच अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया था, जो हत्यारों को छिपने में मदद कर रहे थे।


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सफेद रंग की गाड़ी जब्त की है, जिसे तौसीफ ने भागने के लिए इस्तेमाल किया था। सीसीटीवी फुटेज में तौसीफ को इस गाड़ी में हाईवे से गुजरते देखा गया, जिसके आधार पर STF ने उसका पीछा किया और आनंदपुर के एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया। हत्या की साजिश जेल में बंद कुख्यात अपराधी ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह ने रची थी जो चंदन का पुराना साथी और बाद में दुश्मन बन गया था। सूत्रों के अनुसार शेरू ने चंदन के एक करीबी के जरिए उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी और तौसीफ समेत अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।


पुलिस अब आरोपियों के व्हाट्सएप चैट, मैसेंज, मैसेंजर और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि साजिश के अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके। शेरू ने चंदन के जेल से बाहर आने का इंतजार किया, क्योंकि जेल में हत्या संभव नहीं थी। चंदन बक्सर का रहने वाला था और 24 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल था, वह पेरोल पर अस्पताल में भर्ती था जब पांच सशस्त्र लोगों ने ICU में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं और पांच पुलिसकर्मियों को लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है।


STF और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोलकाता के न्यू टाउन और आनंदपुर में छापेमारी के बाद यह सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही साजिश के अन्य तार जुड़ेंगे। इस हत्याकांड ने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं और जांच में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।