ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : बाइक पर सवार थे 7 लोग, पुलिस ऑफिसर ने जोड़ लिए हाथ, फोटो वायरल

PATNA : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक बाइक पर एक-दो नहीं बल्कि सात लोग बैठे नजर आ रहे हैं. यह बात सुनकर शायद आप यकीन न करें

बिहार : बाइक पर सवार थे 7 लोग, पुलिस ऑफिसर ने जोड़ लिए हाथ, फोटो वायरल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक बाइक पर एक-दो नहीं बल्कि सात लोग बैठे नजर आ रहे हैं. यह बात सुनकर शायद आप यकीन न करें लेकिन तस्वीर में यह साफ़ देखा जा सकता है. इस तस्वीर में आप बाइक पर बैठ लोगों की गिनती कर खुद चेक कर सकते हैं. इतना ही नहीं यह दृश्य देखकर पुलिस ऑफिसर भी उनके सामने हाथ जोड़कर खड़ा नजर आ रहा है. 


तस्वीर में आप साफ़ देख सकते हैं कि बाइक के आगे वाले हिस्से पर तीन बच्चे बैठे हैं. इसके बाद इन बच्चों के पिता. फिर एक बच्चा. इसकी बाद सबसे पीछे मां और उनकी गोद में एक छोटा मासूम सा बच्चा. यह दृश्य देखकर पुलिस ऑफिसर भी उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं. 

बिहार : बाइक पर सवार थे 7 लोग, पुलिस ऑफिसर ने जोड़ लिए हाथ, फोटो वायरल

अब आप सोच रहे होंगे कि यह तस्वीर आखिर है कहां की तो हम आपको बता दें कि यह तस्वीर बिहार के ढाका नाम के शहर की है जो की पूर्वी चंपारण जिले में है. और तस्वीर में ढाका थाने में तैनात दरोगा चंदन हाथ जोड़कर बाइक पर सवार लोगों से विनती कर रहे हैं कि वो ऐसा न करें. इस तस्वीर को लोग सोशल मीडिया पर खूब तेजी से शेयर कर रहे हैं.