ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

चक्रवाती तूफान ’असानी’ का बिहार में असर, सरकार ने जारी किया अलर्ट

PATNA : मौसम विभाग में चक्रवाती तूफान आसानी को लेकर बिहार में पहले ही अलर्ट जारी कर रखा है और अब राज्य सरकार ने भी चक्रवाती तूफान को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन विभा

चक्रवाती तूफान ’असानी’ का बिहार में असर, सरकार ने जारी किया अलर्ट
Editor
2 मिनट

PATNA : मौसम विभाग में चक्रवाती तूफान आसानी को लेकर बिहार में पहले ही अलर्ट जारी कर रखा है और अब राज्य सरकार ने भी चक्रवाती तूफान को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। 


चक्रवाती तूफान असानी की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। विभाग ने कहा है कि इस तूफान से निबटने के लिए हर संभव आवश्यक कार्रवाई की जाए और सतत निगरानी रखी जाए। इस बाबत विभाग के ओएसडी संदीप कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि मौसम विभाग ने अलर्ट के माध्यम से सूचित किया है कि असानी चक्रवात की उत्पत्ति बंगाल की खाड़ी से हो रही है। इससे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के प्रभावितहोने की चेतावनी दी गई है। 


चक्रवाती तूफान का बिहार में भी असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए विभाग ने कहा है कि असानी से चक्रवात से पैदा हुए हालात के कारण बिहार के कई जिलों में तेज या हल्की हवा के साथ हल्की या मध्यम बारिश वज्रपात के साथ होने की संभावना है। यह देखते हुए सभी एहतियात कदम उठाए जाएं। जिलों को कहा गया है कि स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जाए। जिलों को कहा गया है कि किसी भी तरह की स्थिति हो तो उसकी सूचना अविलंब मुख्यालय को दी जाए ताकि आपात स्थिति होने पर पड़ोस वाले जिलों से भी जरूरत के मुताबिक मदद की जा सके।