ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

जनगणना 2027: बिहार में सेल्फ एन्यूमरेशन के बाद आज से घर-घर सर्वे शुरू, अधिकारी पूछेंगे 33 जरूरी सवाल

Census 2027 India: जनगणना 2027 के तहत आज से घर-घर सर्वे शुरू हो गया है। अधिकारी 33 सवाल पूछकर लोगों की जानकारी का सत्यापन करेंगे, जिसमें परिवार, घर और सुविधाओं से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं।

Census 2027 India
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Census 2027 India: देश में जनगणना 2027 को लेकर काम तेज कर दिया गया है। पहली बार लोगों को खुद से अपनी जानकारी भरने का विकल्प दिया गया था, जो 17 अप्रैल से 1 मई तक पूरा हुआ। अब इसके बाद 2 मई से 31 मई तक अधिकारी घर-घर जाकर सर्वे और सत्यापन करेंगे।


इस चरण में करीब 10 हजार अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो लोगों से 33 सवाल पूछेंगे। स्वगणना के दौरान भरी गई जानकारी का सत्यापन भी किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर नए डेटा भी दर्ज किए जाएंगे। यदि किसी व्यक्ति से कोई जानकारी छूट गई है, तो वह भी इस घर-घर सर्वे में पूरी की जा सकेगी।


अधिकारियों द्वारा परिवार की संख्या, सदस्यों की जानकारी, मुखिया का नाम, लिंग, जाति, घर का स्वामित्व (अपना या किराए का), घर में कमरों की संख्या और विवाहित परिवारों की स्थिति जैसे सवाल पूछे जाएंगे। इसमें पेयजल स्रोत, पानी की उपलब्धता, रोशनी का साधन, शौचालय की स्थिति, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर, रसोईघर, खाना पकाने का ईंधन और मुख्य भोजन अनाज जैसी जानकारी ली जाएगी।


मकान संख्या, जनगणना मकान नंबर, घर की दीवार, छत और फर्श की सामग्री, मकान का उपयोग और उसकी वर्तमान स्थिति जैसी जानकारी दर्ज की जाएगी। सर्वे में रेडियो, टीवी, इंटरनेट, कंप्यूटर या लैपटॉप, मोबाइल/ स्मार्टफोन, दोपहिया या चारपहिया वाहन और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भी शामिल होगी। जनगणना देश में सामाजिक और आर्थिक स्थिति को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें हर नागरिक से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता