ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

CM नीतीश कुमार की हाईलेवल मीटिंग, सभी DM-SP से की बात

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमण कतो लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। सीएम वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिेए तमाम विभागों के प्रधान सचिवों के साथ बात

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमण कतो लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। सीएम वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिेए तमाम विभागों के प्रधान सचिवों के साथ बात कर रहे हैं। सभी जिलों के डीएम-एसपी भी वीसी के जरिए जुड़े हुए हैं। सीएम अधिकारियों को कोरोना के संबंध में तमाम निर्देश दे रहे हैं।


सीएम नीतीश कुमार बिहार में बढ़ते मामलों के बीच सीएम लगातार नजर बनाए हुए हैं।  वे लगातार बैठकें कर सूबे में कोरोना के हालात की जानकारी ले रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। वहीं क्वारेंटाइन सेंटरों से लगातार आ रही हंगामें की खबरों के बीच सीएम ने इसे गंभीरता से ली है। मिल रही जानकारी के मुताबिक सीएम ने सभी-डीएम-एसपी को क्वारेंटाइन सेंटरों पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 


सीएम  ने कहा है कि प्रखण्ड क्वारंटाइन सेंटर, पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करायें और वहां रह रहे आवासितों से इसका फीडबैक लें। क्वारंटाइन केन्द्रों पर रह रहे लोगों के लिये एस.ओ.पी. के अनुरूप सारी व्यवस्थायें चलती रहे, इसका अनुश्रवण भी करते रहें।


सीएम ने कहा कि मनरेगा समेत अन्य विभागों में रोजगार सृजन के कार्यों की सतत् निगरानी करें और यह सुनिश्चित किया जाय कि अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित हो ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को समझना होगा। लोग धैर्य बनाये रखें, गाइडलाइन्स के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, तभी कोरोना को हराने में सफलता मिलेगी।

टैग्स