ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

CBSE 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षाएं आज से, इतने बजे तक मिलेगी एंट्री, एग्जाम से पहले ही जान लें महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

PATNA : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की मुख्य परीक्षाएं सोमवार यानी आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी और 1.30 बजे समाप्त होंगी। परीक्षा केन्द

CBSE 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षाएं आज से, इतने बजे तक मिलेगी एंट्री, एग्जाम से पहले ही जान लें महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की मुख्य परीक्षाएं सोमवार यानी आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी और 1.30 बजे समाप्त होंगी। परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी। आज 10वीं संस्कृत विषय और 12वीं हिन्दी इलेक्टिव और हिन्दी कोर विषय की परीक्षा है। 


 बोर्ड के अनुसार, परीक्षाएं दो पाली में आयोजित होंगी। पहली पाली की परीक्षाएं सुबह 10.30 और दूसरी पाली की दोपहर 1.30 बजे से आयोजित होंगी। हालांकि, छात्रों को आधा घंटे पहले सेंटर पहुंचना होगा। इस साल भारत और विदेश के 26 देशों से 39 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। इसको लेकर परीक्षार्थियों को चाहिए कि वे सुबह 10 बजे ही परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाएंगे। परीक्षा के समय छात्र-छात्राओं को अपने साथ केवल ट्रांसपैरेंट पानी की बोतल और ट्रांसपैरेंट पेन लाना होगा।


 इसके अलावा विद्यालय से जारी किया गया आई कार्डऔर बोर्ड से प्राप्त प्रवेश पत्र साथ लाना होगा। इसके अतिरिक्त किसी भी वस्तु को परीक्षा केन्द्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य हैं। इसके अलावा एडमिट कार्ड और स्कूल का आईडी लेकर जरूर जाएं। नीला बॉल पेन, पेंसिल, इरेजर लेकर जरूर जाएं।  मोबाइल या कोई अन्य गैजेट, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, कॉपी, किताब लेकर न पहुंचे। 


उधर, बोर्ड ने कहा कि प्रवेश पत्र के बिना छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए वह प्रवेश पत्र जरूर लेकर आएं। परीक्षा नजदीक आने के साथ ही अक्सर छात्रों को फेल होने या नंबर कम आने की चिंता सताने लगती है। इसके लिए जरूरी है की समय के अनुसार पढ़ना शुरू करें। चलें-फिरें, व्यायाम करें लगातार बैठकर पढ़ने के बाद बीच में कुछ समय के लिए व्यायाम करना जरुरी है। सेहतमंद आहार लें सेहतमंद आहार तनाव से जूझने में मदद करता है।