CBSE 10th Result 2026 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में इस वर्ष भी गोल इंस्टीट्यूट के प्री-फाउंडेशन कोर्स के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। छात्रों के शानदार रिजल्ट ने न केवल उनके अभिभावकों को गर्वित किया है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि यह संस्थान स्कूली शिक्षा के मजबूत आधार तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
गोल इंस्टीट्यूट के प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम के तहत अध्ययन कर रहे कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। खास बात यह रही कि कई छात्रों ने गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि ने यह दिखाया कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस वर्ष के टॉपर्स में मेधा भार्गव ने 98.0% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। सक्षम राज ने 97.6% और मोनिका आनंद ने 97.0% अंक लाकर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आदित्य राज और आदित्य वैभव ने 96.0% अंक, ओंकार कुमार ने 95.8%, तनिष्का सिंह ने 95.4%, नयन श्रीवास्तव ने 95.2% और सृष्टि सूर्या ने 94.4% अंक प्राप्त किए। वहीं प्रज्ञान सिंह ने 93.4%, शौर्य कश्यप और अक्षरा गुप्ता ने 91.8%, समीक्षा कुमारी ने 91.4%, रिया कुमारी ने 90.4% तथा अनुष्का कुमारी ने 90.2% अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम केवल अंकों की सफलता नहीं, बल्कि अनुशासन, सही दिशा और कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि प्री-फाउंडेशन स्तर पर मजबूत आधार ही भविष्य में नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की नींव रखता है।
वहीं सहायक निदेशक रंजय सिंह ने कहा कि गोल इंस्टीट्यूट का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक और अकादमिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि संस्थान का प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम छात्रों को सही दिशा में आगे बढ़ाने में सफल हो रहा है।
आर एंड डी हेड आनंद वत्स ने जानकारी दी कि संस्थान में छात्रों को नवीनतम परीक्षा पैटर्न के अनुसार अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाता है। इससे छात्र शुरुआत से ही प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के लिए तैयार हो जाते हैं। वहीं अकादमिक हेड गौरव सिंह ने कहा कि कक्षा 10 का परिणाम विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करता है और संस्थान का लक्ष्य हर छात्र की अवधारणा को मजबूत करना है।
गौरतलब है कि गोल इंस्टीट्यूट पिछले 28 वर्षों से पूर्वी भारत में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाए हुए है। प्री-फाउंडेशन कोर्स के माध्यम से यह संस्थान छात्रों को शुरुआती स्तर से ही अनुशासन, समय प्रबंधन और प्रतिस्पर्धात्मक सोच के लिए तैयार करता है।इस शानदार परिणाम के साथ एक बार फिर गोल इंस्टीट्यूट ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह केवल रिजल्ट देने वाला संस्थान नहीं, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला केंद्र भी है।


