ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बालू घाटों की बंदोबस्ती 6 अक्टूबर से शुरू होगी, कैबिनेट के फैसला अधिकारियों तक पहुंचने में हुई देरी

PATNA : बिहार के 8 जिलों में बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। दो दिन पहले नीतीश कैबिनेट ने इसके लिए खनन विभाग के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी थी। लेकिन कैब

बालू घाटों की बंदोबस्ती 6 अक्टूबर से शुरू होगी, कैबिनेट के फैसला अधिकारियों तक पहुंचने में हुई देरी
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार के 8 जिलों में बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। दो दिन पहले नीतीश कैबिनेट ने इसके लिए खनन विभाग के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी थी। लेकिन कैबिनेट का फैसला विभाग के पदाधिकारियों तक औपचारिक रूप से नहीं पहुंच पाया, इसके कारण घाटों की नीलामी में देरी हो रही है। राज्य के 8 जिलों पटना, सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, जमुई और लखीसराय जिलों में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया होनी है। राज्य कैबिनेट की सहमति मिलने के बाद खान एवं भूतत्व विभाग ने इस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी है। सबसे अधिक राजस्व देने की बोली लगाने वाले के नाम पर बालू खनन के लिए घाटों की बंदोबस्ती की जाएगी।


विभाग ई निविदा के माध्यम से बालू घाटों की नीलामी करेगा। इसकी जानकारी खान एवं भूतत्व विभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को दे दी है। इसके लिए आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है। विभाग चाहता है कि 8 जिलों में ज्यादा से ज्यादा बालू घाटों की नीलामी एक बार में कर दी जाए। उधर राज्य के अन्य 8 जिलों में बालू खनन का काम शुरू हो गया है। यह वह जिले हैं जहां 50 फीसदी अतिरिक्त शुल्क के साथ बालू खनन की अनुमति मार्च 2022 तक के लिए दे दी गई है। बक्सर, वैशाली, बांका, बेतिया, मधेपुरा, किशनगंज, अरवल, नवादा जिलों में बंदोबस्ती को बढ़ी हुई दर के साथ जारी रखा गया है। 


विभाग के सामने एक और बड़े परेशानी यह है कि ज्यादातर घाटों पर अभी पानी भरा हुआ है इसके कारण खनन का काम शुरू नहीं हो पाया है। बांका में 28 घाटों को बंदोबस्त किया गया है और यहां फिलहाल खनन का काम शुरू कर दिया गया है। वैशाली जिले में 7 बालू घाटों पर खनन का काम जारी है जबकि मधेपुरा में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं होने के कारण दो नई एजेंसियों को बालू के उठाव की मंजूरी फिलहाल नहीं मिल पाई है। किशनगंज जिले को अभी भी कैबिनेट के फैसले का औपचारिक पत्र नहीं मिला है जबकि नवादा में एजेंसी की तरफ से राजस्व जमा नहीं किए जाने के कारण बालू का खनन प्रभावित है। बेतिया में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के 9 किलोमीटर के दायरे में बालू खनन पर रोक लगा दी गई है और कई बालू घाटों पर पानी भरा होने के कारण यहां भी खनन का काम प्रभावित है। ऐसे में बहुत जल्द बिहार में बालू की किल्लत दूर हो पाएगी इस को लेकर संशय नजर आ रहा।

टैग्स