ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

BUXAR: बाहरी उम्मीदवारों के खिलाफ बिगुल फूंकेंगी विश्वामित्र सेना, हुलास पांडेय और आनंद मिश्रा को टिकट देने पर जताई नाराजगी

बक्सर में बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देने पर विश्वामित्र सेना ने नाराजगी जताई। हुलास पांडेय और आनंद मिश्रा को प्रत्याशी बनाए जाने के खिलाफ स्थानीय बनाम बाहरी मुद्दे पर शंखनाद की तैयारी।

बिहार
विश्वामित्र सेना का शंखनाद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच विश्वामित्र सेना ने यह ऐलान किया है कि बाहरी बनाम स्थानीय  मुद्दे पर विश्वामित्र सेना शंखनाद करेगी। दरअसल सनातन संस्कृति की पुरानी धरोहर बक्सर को विकास की गति देने को संकल्पित विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे द्वारा बक्सर के विकास को लेकर काफी दिनों से संघर्ष किया जाता रहा हैं। 


इसके लिए अनेकों सभाओं से लेकर सनातन संस्कृति को बक्सर में ऊचाईयों तक पहुंचाने के लिए हजारों युवाओं, बुजुर्गो एवं महिलाओं को विश्वामित्र सेना के बैनर तले कई कार्यक्रम भी किये जाते रहते हैं। जिसमें लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में बाहरी बनाम स्थानीय प्रतिनिधियों का मुद्दा हमेशा से प्रभावी रहा। क्योंकि बक्सर अभी भी विकास से कोसों दूर है। जिसका मुख्य वजह चुनावो में बाहरी प्रत्याशियों का आना माना जाता रहा है। 


वहीं इस बार भी बक्सर सदर सीट पर भोजपुर जिले के करनामेपुर गांव के रहने वाले पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को बीजेपी द्वारा प्रत्याशी घोषित किये जाने और ब्रम्हपुर विधानसभा सीट पर लोजपा द्वारा हुल्लास पांडेय को प्रत्याशी घोषित करने पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने एनडीए गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि ये बक्सर का दुर्भाग्य हैं जो लोकसभा से लेकर विधानसभा तक बाहरी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाता हैं। मगर अब विश्वामित्र सेना इसे बर्दाश्त नही करेगी और बक्सर के विकास के लिए विश्वामित्र सेना अपना उम्मीदवार बक्सर के उन सभी सीटों पर मैदान में उतारेगी। ताकि बक्सर की सनातन संस्कृति की पुरानी धरोहर को बचाते हुए बक्सर के विकास की नई गाथा लिखी जा सके।

बक्सर से सुमंत सिंह की रिपोर्टBUXAR: बाहरी उम्मीदवारों के खिलाफ बिगुल फूंकेंगी विश्वामित्र सेना, हुलास पांडेय और आनंद मिश्रा को टिकट देने पर जताई नाराजगी

BUXAR: बाहरी उम्मीदवारों के खिलाफ बिगुल फूंकेंगी विश्वामित्र सेना, हुलास पांडेय और आनंद मिश्रा को टिकट देने पर जताई नाराजगी

टैग्स