ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

BSEB STET : बिहार STET को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अब इस दिन से भरें फॉर्म; देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

BSEB STET : राज्य के अंदर सितंबर महीने के 11 तारीख से बिहार STET का फॉर्म भरा जाएगा। लेकिन अगले दिन थोड़ा निराश करने वाली भी खबर आई जब यह कहा गया कि

BSEB STET
BSEB STET
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BSEB STET : बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए पिछले दिनों बड़ी ख़ुशख़बरी सामने आई थी। जब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने यह एलान किया था कि राज्य के अंदर सितंबर महीने के 11 तारीख से बिहार STET का फॉर्म भरा जाएगा। लेकिन अगले दिन थोड़ा निराश करने वाली भी खबर आई जब यह कहा गया कि किसी तकनीकी समस्या की वजह से फिलहाल इस फॉर्म को रोका जा रहा है और जल्द ही नया डेट जारी किया गया है। इसके बाद अब इस मामले में अपडेट सामने आया है। 


दरअसल बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) द्वारा स्टेट टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखते हैं। पहले यह आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली थी लेकिन टेक्निकल कारणों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद अब यह अपडेट सामने आया है कि अब आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2025 से ऑनलाइन माध्यम से आरंभ होगी। 


वहीं, इस टेस्ट में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आवश्यक निर्देशों का पालन कर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इस प्रक्रिया में समय पर आवेदन करना बेहद आवश्यक है क्योंकि निर्धारित समयसीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 


जानकारी हो कि बीएसईबी की ओर से 13 सितंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई कि आवेदन प्रक्रिया में देरी टेक्निकल कारणों से हुई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि नई आवेदन तिथियाँ जल्द ही घोषित की जाएंगी। इसलिए कैंडिडेट्स को लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहना चाहिए ताकि वे आवेदन प्रक्रिया के नए शेड्यूल के अनुसार समय पर आवेदन कर सकें। 


इधर, बिहार एसटीईटी परीक्षा राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है जिसका उद्देश्य योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को चयनित करना है ताकि वे विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक के रूप में कार्य कर सकें। यह परीक्षा प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक दोनों के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर तैयारी शुरू करें, पुराने पेपर हल करें और सही रणनीति अपनाकर परीक्षा की तैयारी करें।