ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BSEB 10th Exam 2022 : कल से मैट्रिक की परीक्षा, देखें बोर्ड की पूरी गाइडलाइन

PATNA : बिहार बोर्ड की मेट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने वाली है. इसके लिए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है. बता दें राज्य में 1525 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की

BSEB 10th Exam 2022 : कल से मैट्रिक की परीक्षा, देखें बोर्ड की पूरी गाइडलाइन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड की मेट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने वाली है. इसके लिए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है. बता दें राज्य में 1525 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी. जिसमें लगभग 16 लाख, 48 हजार, 894 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे है. 


मेट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो जाएगी. जो 24 फरवरी तक चलेगी. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. दोनों पालियों में छात्रों के लिए विशेष तैयारियां किए जा रहे हैं. बिहार बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइंस का भी सख्ती से पालन करने का आदेश जारी किया गया है. 


बिहार बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है. जो 16 फरवरी तक यानि सिर्फ आज वेबसाइट पर रहेगा. यहां से स्कूलों के प्रिंसिपल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ कैंडिडेट को दिए जाएंगे. स्टूडेंट को एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी. एडमिट कार्ड पर लगाई गई फोटो से छात्रों के चेहरे का मिलान किया जाएगा. 


बता दें बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत कैंडिडेट केंद्र में मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं है. साथ ही वीक्षकों को भी परीक्षा केंद्र में मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी. वहीं इस बार परीक्षा जूता-मोजा पहनकर दी जा सकती है. कोरोना गाइड लाइन को देखते हुए परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि वे मास्क लगाकर ही परीक्षा सेंटर में आए. परीक्षा सेंटर पर भी मास्क उपलब्ध कराया जाएगा. एडमिट कार्ड और बॉल पेन अनिवार्य रूप से लेकर जाएं. कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के लिए किसी और से पेन व अन्य चीजें शेयर न करें.

टैग्स